facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Bank Q1 Results: 67 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बैंक ने कमाए 345 करोड़ रुपये

Advertisement

Q1F24 में प्राइवेट कर्जदाता का standalone net profit बढ़कर 345.2 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- July 22, 2023 | 1:48 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

भारत के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank ) 30 जून, 2023 को समाप्त अप्रैल-जून तिमाही के लिए शुद्ध लाभ (net profit) में 67 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

बैंक ने बताया कि 67 फीसदी नेट प्रॉफिट की मुख्य वजह शुद्ध ब्याज आय (net interest income-NII) में वृद्धि और लोन में मजबूती है। बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के रिजल्ट्स जारी किए।

रॉयटर्स के हवाले से Refinitiv डेटा के अनुसार, मुंबई स्थित प्राइवेट कर्जदाता का स्टैंडअलॉन नेट प्रॉफिट (standalone net profit) वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में बढ़कर 345.2 करोड़ रुपये हो गया, जो विश्लेषकों के औसत अनुमान 324 करोड़ रुपये से अधिक है। बता दें कि पिछले साल की समान अवधि में बैंक का स्टैंडअलॉन नेट प्रॉफिट 207.1 करोड़ रुपये था।

Kotak का शुद्ध ब्याज आय (NII) 33 फीसदी बढ़कर 623.4 करोड़ रुपये हो गया। इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (net interest margin) पिछले साल की समान तिमाही में 4.92 फीसदी था जो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में बढ़कर 5.57 फीसदी हो गया।

बैंक द्वारा दिए गए लोन में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि जमा में 22 फीसदी से कुछ ज्यादा का इजाफा देखा गया।

मजबूत लोन डिमांड के कारण भारतीय बैंकों ने हाल के महीनों में दोहरे अंक की लोन वृद्धि (double-digit credit growth) दर्ज करना जारी रखा है।

लोन के मामले में मजबूत बढ़ोतरी के कारण HDFC Bank और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank ) जैसे प्राइवेट बैंकों ने को अप्रैल-जून तिमाही में दोहरे अंक की ग्रोथ में मदद मिली है

तिमाही (Q1F24) के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक की एसेट क्वालिटी काफी हद तक स्थिर रही।

इसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात जून के अंत में 1.77 फीसदी था, जबकि मार्च के अंत में यह 1.78 फीसदी था। बैंक के शुद्ध एनपीए अनुपात (net NPA ratio ) की बात करें तो पहली तिमाही में यह 0.40 फीसदी था, जबकि पिछले तिमाही के अंत में यह 0.37 फीसदी था।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 1:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement