facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Q2 Results: सितंबर तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर 3,344 करोड़ रुपये पहुंचा

Advertisement

Kotak Mahindra Bank की ब्याज आय भी इस दौरान उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 13,216 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,193 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 19, 2024 | 3:01 PM IST
Kotak mahindra bank
Representative Image

Kotak Mahindra Q2 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5% की मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे बैंक का शुद्ध मुनाफा 3,344 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,191 करोड़ रुपये था।

कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि उसकी कुल आमदनी इस तिमाही में 15,900 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,507 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय भी इस दौरान उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 13,216 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,193 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध ब्याज आय (NII) में भी 11% की वृद्धि दर्ज की गई, जो इस तिमाही में 7,020 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 6,297 करोड़ रुपये था।

पिछले साल की तुलना में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) घटकर 4.91% पर आ गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के अंत में यह 5.22% था। सितंबर 2024 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटकर कुल ऋण का 1.49% रह गईं, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.72% थीं। हालांकि, शुद्ध एनपीए में मामूली वृद्धि हुई, जो 0.37% से बढ़कर 0.43% पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 3:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement