facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग सेक्टर में नकदी की कमी, ऋण और जमा में अंतर बढ़ा

Advertisement

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 12 दिसंबर तक बढ़कर 196.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- December 27, 2025 | 12:26 PM IST
Banking Sector Outlook
Representative Image

जमा में वृद्धि की दर 12 दिसंबर को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर सुस्त होकर 9.7  प्रतिशत रह गई है, जबकि ऋण में वृद्धि बढ़कर 11.7 प्रतिशत हो गई है। इसकी वजह से ऋण और जमा के बीच वृद्धि का अंतर 200 आधार अंक हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से बैंकिंग व्यवस्था में जमा में सुस्ती का पता चलता  है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 12 दिसंबर तक बढ़कर 196.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 175.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इस पखवाड़े के दौरान ऋण 1.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

बहरहाल 12 दिसंबर तक कुल जमा 242.14 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले 220.06 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि पखवाड़े के दौरान जमा में 45,344 करोड़ रुपये की कमी आई है। इससे बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी जारी रहने का पता चलता है।
इसके पहले 28 नवंबर को समाप्त पखवाड़े में ऋण वृद्धि 11.5 प्रतिशत और जमा वृद्धि 10.2 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - December 27, 2025 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement