facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LCR मसौदा परिपत्र से नाखुश कई बैंक; इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग से जुड़े खुदरा जमा को लेकर RBI को लिखा लेटर

Advertisement

बैंकों का कहना है कि यह नया निर्देश प्रभावी होने के बाद उनकी ऋण आवंटन की रफ्तार धीमी हो जाएगी क्योंकि वे पहले ही बचतकर्ताओं से जमा जुटाने में जद्दोजहद कर रहे हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 6:37 AM IST
Bank Holiday

कई बैंकों ने लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो (एलसीआर) पर जारी मसौदा परिपत्र (draft circular) पर अपनी नाखुशी जताई है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को इस संबंध में पत्र लिखा है। इस मसौदा परिपत्र में बैंकों को इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग से जुड़े खुदरा जमा के लिए अतिरिक्त 5 प्रतिशत प्रावधान (रन-ऑफ) करने के लिए कहा गया है। मगर बैंकों का कहना है कि यह नया निर्देश प्रभावी होने के बाद उनकी ऋण आवंटन की रफ्तार धीमी हो जाएगी क्योंकि वे पहले ही बचतकर्ताओं से जमा जुटाने में जद्दोजहद कर रहे हैं।

आरबीआई ने जुलाई में यह मसौदा परिपत्र जारी किया था। अगर ये मसौदा दिशानिर्देश लागू होते हैं तो इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग से जुड़े खुदरा जमा योजनाओं के लिए 10 प्रतिशत और कम स्थिर जमा के लिए 15 प्रतिशत प्रावधान करने होंगे। बैंकरों के अनुसार ज्यादातर खुदरा जमा इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं से जुड़े रहते हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के एक बड़े बैंक के एक बड़े अधिकारी ने इस पहल को डिजिटलीकरण के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुल खुदरा जमा में 90 प्रतिशत से अधिक इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग से जुड़े होते हैं। इस लिहाज से आरबीआई के प्रस्तावित निर्देश से सभी खुदरा जमा योजनाओं पर असर होगा। अगर ऐसा हुआ तो बैंक अपने ग्राहकों को उनके खाते मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं करेंगे।’ कई बैंकों ने नए नियमों पर अपनी चिंता जाहिर की है मगर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने इस विषय पर अब तक अपनी राय नहीं जताई है।

आईबीए के एक शीर्ष अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस पर फिलहाल हम कुछ तय नहीं कर पाए हैं और सोच-विचार जारी है।’ नए मसौदा परिपत्र पर सुझाव देने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी।

ये निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब बैंक जमा जुटाने में चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान जिस तेजी से ऋण आवंटित हो रहे हैं उस रफ्तार से बैंक जमा नहीं जुटा पा रहे हैं। आरबीआई इस स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर करता रहा है। बैंक इस अंतर को पाटने के लिए अल्प अवधि की गैर-खुदरा जमा का सहारा लेने लगे थे।

रेटिंग एजेंसी इक्रा द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार खुदरा ग्राहकों एवं छोटे कारोबारियों से आने वाली जमा रकम की हिस्सेदारी जून 2021 के शीर्ष स्तर से 4.8 प्रतिशत कम हो गई और मार्च 2024 तक कुल जमा का 59.5 प्रतिशत रह गई।

इक्रा ने पिछले महीने कहा था कि यह मार्च 2024 के आंकड़े खुदरा जमा की तुलना में थोक जमा में अधिक बढ़ोतरी की तरफ इशारा कर रहे हैं। इक्रा ने कहा, ‘थोक जमा के लिए बैंकों को अधिक प्रावधान करने पड़ते हैं इसलिए इनमें बढ़ोतरी बैंकों के एलसीआर का गणित और बिगाड़ सकते हैं।’

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 6:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement