facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रम केंद्रित क्षेत्रों की सुस्त ऋण वृद्धि से वित्त मंत्रालय को चिंता

Advertisement

सरकारी बैंकों द्वारा दिए गए 10 करोड़ रुपये तक के ऋण में पिछले 5 साल के दौरान 13.1 प्रतिशत की संयुक्त सालना वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गई है।

Last Updated- September 17, 2025 | 9:11 AM IST
loan

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ऋण वितरण में असंतुलन को लेकर चिंता जताई है। मंत्रालय का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 तक पिछले 5 साल में खासकर श्रम केंद्रित उद्योग की श्रेणी में ऋण वृद्धि सुस्त रही है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक इस अवधि के दौरान 100 करोड़ रुपये से ऊपर के सेग्मेंट में ऋण 17.7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि विनिर्माण और खनन जैसे क्षेत्रों को सरकारी बैंकों द्वारा दिया गया कर्ज सिर्फ 1.3 प्रतिशत बढ़ा है।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत से आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया गया है और श्रम वाले निर्यात केंद्रित क्षेत्रों में नौकरियां जाने का जोखिम है। अधिकारी ने कहा, ‘विनिर्माण और खनन क्षेत्र में ऋण वृद्धि चिंताजनक है। सरकारी बैंकों को इन क्षेत्रों को ऋण बढ़ाने की जरूरत है।’

अधिकारी ने आगे कहा कि 10 करोड़ रुपये से नीचे की श्रेणी में कृषि और खुदरा क्षेत्रों को दिया गया ऋण लक्ष्य के क्रमशः 92 प्रतिशत और 98 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अधिकारी ने कहा, ‘कृषि और खुदरा क्षेत्र को दिए गए ऋण ने अन्य क्षेत्रों के कर्ज को पीछे छोड़ दिया है। इससे पता चलता है कि ऋण वृद्धि छोटे छोटे ऋणों से संचालित है। इससे सरकारी बैंकों द्वारा बड़े ऋण देने के जोखिम से बचने की कवायद का भी पता चलता है।’

सूत्रों ने आगे कहा कि 100 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण में कुल वृद्धि का 87 प्रतिशत हिस्सा ‘वित्त, व्यापार, व्यावसायिक सेवाओं, बिजली और निर्माण’ से था, जो कि मुख्य इंजीनियरिंग, खनन, विनिर्माण क्षेत्र को उच्च मूल्य के ऋण के सीमित समर्थन को दर्शाता है।

सरकारी बैंकों द्वारा दिए गए 10 करोड़ रुपये तक के ऋण में पिछले 5 साल के दौरान 13.1 प्रतिशत की संयुक्त सालना वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गई है। वहीं 10 से 100 करोड़ रुपये के बीच के मझोले आकार के ऋण की सीएजीआर महज 0.1 प्रतिशत रही है। इसके विपरीत 100 करोड़ रुपये से ऊपर का ऋण 8.9 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ा है।

वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों की ऋण की रफ्तार मजबूत रही है। 10 करोड़ रुपये तक के ऋण में 17.9 प्रतिशत सीएजीआर की वृद्धि हुई है, जबकि 10 से 100 करोड़ रुपये के कर्ज की संयुक्त सालाना वृद्धि दर 14.7 प्रतिशत और 100 करोड़ रुपये से ऊपर के ऋण की संयुक्त सालाना वृद्धि दर पिछले 5 साल के दौरान 9.3 प्रतिशत रही है।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement