facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी सरकार देगी बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! हफ्ते में 5 वर्किंग डे के साथ सैलरी में होगी हाइक

Advertisement

बैंक यूनियनों ने सरकारी कार्यालयों, आरबीआई कार्यालयों और भारतीय जीवन बीमा निगम की तरह ही 180 दिनों के भीतर हफ्ते में 5 वर्किंग डे लागू करने का आग्रह किया था।

Last Updated- March 04, 2024 | 3:14 PM IST
Banks

केंद्र की मोदी सरकार लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections) के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने से पहले बैंक कर्मचारियों (Bank Employees) को बड़ा तोहफा दे सकती हैं। बता दें कि सरकार बैंक कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 5 वर्किंग डे को मंजूरी देने की योजना बना रही है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में बैंक यूनियनों के बीच एक समझौता पर साइन होने के बाद पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों को सैलरी में 17 प्रतिशत का बंपर हाइक भी मिल सकता है।

बैंक यूनियनों की लम्बे समय से हफ्ते में 5 वर्किंग डे की मांग

बैंक यूनियनों ने सरकारी कार्यालयों, आरबीआई कार्यालयों और भारतीय जीवन बीमा निगम की तरह ही 180 दिनों के भीतर हफ्ते में 5 वर्किंग डे लागू करने का आग्रह किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव का समर्थन करती है लेकिन ‘ हफ्ते में 5 वर्किंग डे की घोषणा के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी और शायद वह समय अब ​​आ गया है।

अभी दूसरे और अंतिम शनिवार मिलती है छुट्टी

फिलहाल पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर के बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम करते हैं, लेकिन अगर इन बदलावों को मंजूरी मिल जाती है, तो बैंक कर्मचारियों को हर शनिवार छुट्टी दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2015 में एक नोटिफिकेशन जारी की थी जिसमें 1881 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के तहत हर महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी की घोषणा की गई थी।

वर्तमान में देश में पेमेंट्स बैंक और स्माल फाइनेंस बैंकों समेत पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर वाले बैंकों में 15.4 लाख कर्मचारी काम करते हैं। वहीं, रीजनल रूरल बैंक्स (ग्रामीण बैंकों) में लगभग 95,000 कर्मचारी काम करते हैं।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement