facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 11:38 PM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी नवीनतम मासिक बुलेटिन के आंकड़ों से पता चलता है कि मौद्रिक सख्ती के दौर की तुलना में नरमी के दौर में बैंकों की जमा और उधारी दर पर रीपो रेट का असर ज्यादा रहा है।

फरवरी 2019 से मार्च 2022 के बीच नरमी के चक्र में बेंचमार्क रीपो रेट में 250 आधार अंक की कटौती की गई। उसके साथ ही बैंकों ने अपनी मध्यावधि सावधि जमा दरों या कार्ड दरों में 208 आधार अंक की कटौती की। इसी तरह से इस अवधि के दौरान बैंकों की भारित औसत घरेलू सावधि जमा दरें (WADTR)188 आधार अंक कम हुईं।

वहीं उधारी की स्थिति पर नजर डालें तो एक साल की मध्यावधि धन की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (MCLR) में 155 आधार अंक की कटौती की गई। वहीं रुपये में दिए जाने वाले नए कर्ज पर भारित औसत उधारी दर (WALR)और बैंकों के आउटस्टैंडिंग रुपये ऋण में क्रमशः 232 आधार अंक और 150 आधार अंक की कटौती की गई।

वहीं इसके विपरीत मई 2022 में शुरू और अब तक जारी मौद्रिक सख्ती के दौर में नीतिगत दरें तय करने वाली 6 सदस्यों की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने नीतिगत दर में 250 अंक की बढ़ोतरी की, लेकिन बैंकों की जमा और ऋण की दरों पर उतना असर नहीं पड़ा है, जितना नरमी के दौर में पड़ा था।

रिजर्व बैंक द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सख्ती के दौर में अब तक जहां मध्यावधि सावधि जमा दरों में 82 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं आउटस्टैंडिंग डिपॉजिट के डब्ल्यूएडीटीआर में 87 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई है। MPC ने जब दरों में बढ़ोतरी शुरू की तो जमा दरों में तत्काल बढ़ोतरी नहीं हुई, क्योंकि व्यवस्था में अतिरिक्त नकदी मौजूद थी। जब नकदी कम होने लगी और कर्ज की मांग बढ़ी हुई बनी रही तो बैंकों ने जमा दर में बढ़ोतरी की, जिससे कर्ज में वृद्धि का लाभ उठाने के लिए नकदी आकर्षित की जा सके।

वहीं ऋण की स्थिति देखें तो 1 साल का MCLR 135 आधार अंक बढ़ा है, जबकि नए रुपये ऋण और आउटस्टैंडिंग रुपये ऋण पर WALR में क्रमशः 149 और 86 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement