facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MUFG बैंक को 25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद, जापान के बैंकिंग दिग्गज ने बताया भारत में कारोबार का प्लान

Advertisement

एमयूएफजी के डिप्टी सीईओ और ग्लोबल कॉर्पोरेट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रमुख शशांक जोशी ने कहा कि बैंक का भारत में कुल ऋण 15 अरब डॉलर है।

Last Updated- August 28, 2024 | 11:36 PM IST
MUFG Bank expects 25 percent growth, Japanese banking giant reveals business plan in India MUFG बैंक को 25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

जापान के बैंकिंग दिग्गज एमयूएफजी बैंक ने भारत में कारोबार बढ़ाने की योजना बनाई है। बैंक ने ऑनशोर ऋण और ऑफशोर ऋण सालाना 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने तथा मध्यम अवधि में इसे 25 अरब डॉलर से अधिक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

एमयूएफजी के डिप्टी सीईओ और ग्लोबल कॉर्पोरेट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रमुख शशांक जोशी ने कहा कि बैंक का भारत में कुल ऋण 15 अरब डॉलर है।

जोशी ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के मौके पर मीडिया से बातचीत में बताया, 15 अरब डॉलर के एक्सपोजर में से 7-8 अरब डॉलर GIFT सिटी ब्रांच के माध्यम से है। यह (GIFT सिटी) किसी विदेशी बैंक का सबसे बड़ा एक्सपोजर है।

उन्होंने कहा, बैंक मुख्यतः बड़े भारतीय कॉरपोरेट और समूहों को फंडिंग (लेंडिंग) कर रहा है। वर्तमान में यह 5-6 बड़े समूहों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जिनका विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारिक उपस्थिति है।

उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन-कौन से व्यावसायिक समूह MUFG बैंक से क्रेडिट सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं। MUFG इंडिया मुख्य रूप से शॉर्ट-टर्म ट्रेड-रिलेटेड एडवांस, बिल डिस्काउंटिंग, और पैकिंग क्रेडिट पर ध्यान केंद्रित करता है।

MUFG इंडिया की शाखाओं को जारीकर्ता रेटिंग “AAA” देते हुए इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि MUFG इंडिया की पूंजीकरण स्थिति मजबूत बनी हुई है, जिसमें FYE24 में कॉमन इक्विटी टियर-I अनुपात 21.89 प्रतिशत था। FY22 के दौरान जापानी बैंकिंग दिग्गज ने MUFG इंडिया में ~3,000 करोड़ का निवेश किया था, ताकि कॉरपोरेट व्यवसाय के विकास को बढ़ावा दिया जा सके, जो मुख्यालय से मजबूत समर्थन का संकेत है।

बैंक की ऋण वृद्धि के बेहतर होने की उम्मीद है, क्योंकि बैंक का ध्यान बड़े और उच्च रेटेड कॉरपोरेट्स पर केंद्रित है, जिनकी रुचि इंडो-जापान व्यापार गलियारे में है। साथ ही अन्य बहुराष्ट्रीय कॉरपोरेट्स और उच्च रेटेड भारतीय कॉरपोरेट्स में है।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement