facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगली तिमाही में बैंकों के कर्ज को मिलेगी गति: NBFC

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:07 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

वित्तीय कंपनियों द्वारा दिया जाने वाला कर्ज वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में आधार के असर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण घट गया था। एक एनबीएफसी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दर में स्थिरता और मांग को बल मिलने के कारण इसमें आने वाले महीनों में तेजी आने की संभावना है।

कर्ज देने की रफ्तार कम होने के बावजूद वित्त वर्ष 23 में कर्ज में तेजी बनी रही है। साथ ही चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में भी कर्ज की रफ्तार अच्छी है।

फाइनैंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (एफआईडीसी) और सीआरआईएफ के आंकड़ों से पता चलता है कि गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा दिया गया कर्ज वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में महज 2 प्रतिशत बढ़कर 4.46 लाख करोड़ रुपये हुआ है।

वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में एनबीएफसी द्वारा दिए गए कर्ज में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 28.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सीआरआईएफ क्रेडिट ब्यूरो है, जो एफआईडीसी के साथ मिलकर विश्लेषण का काम करता है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement