facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब स्मॉल फाइनैंस बैंक बनना चाहता है Fino Payments Bank, जल्द RBI के पास देगा आवेदन

Advertisement

Fino Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बाद चौथा पेमेंट बैंक है

Last Updated- July 20, 2023 | 1:46 PM IST
Banks

फिनो पेमेंट्स बैंक (Fino Payments Bank) अपने ऑपरेशन के पांच साल पूरे करने के बाद अब एक लघु वित्त बैंक बनने का इच्छुक है। कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) ऋषि गुप्ता ने यह बात कही है। नवी मुंबई की कंपनी फिनो पेटेक की अनुषंगी फिनो पेमेंट्स बैंक को Bharat Petroleum, ICICI Group, Blackstone, IFC, Intel और LIC जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

कंपनी ने जुलाई 2017 में 410 शाखाओं के साथ ऑपरेशन शुरू किया था। यह एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बाद चौथा भुगतान बैंक है। फिनो एक रेमिटेंस सेवा प्रदाता यानी धन प्रेषण कंपनी थी। इसने रिजर्व बैंक से लाइसेंस मिलने के बाद अपने अधिकांश फिनो मनी मार्ट आउटलेट को बैंक शाखाओं में बदल दिया है। इसके अलावा फिनो इस क्षेत्र की एकमात्र कर्जदाता है जिसके शेयरों का एक्सचेंज में कारोबार होता है।

गुप्ता ने कहा, ‘हमने ऑपरेशन के पांच साल पूरे कर लिए हैं। नियामकीय और अनुपालन के नजरिये से हम अब लघु वित्त बैंक बनने के पात्र हैं। हमारा निदेशक मंडल भी यह बदलाव चाहता है। हम जल्द इस बारे में रिजर्व बैंक (RBI) के पास आवेदन करने जा रहे हैं।’

यह पूछे जाने पर कि कंपनी स्मॉल फाइनैंस बैंक के बजाय पूर्ण सेवा बैंक बनने का प्रयास क्यों नहीं कर रही है, गुप्ता ने कहा, हमारी कंपनी पूंजी और क्षमता के दृष्टिकोण से पूर्ण सेवा कमर्शियल बैंक में बदलाव के लिए बहुत छोटी है। उन्होंने कहा कि जबतक हम ऐसा नहीं होता है, बैंक डिजिटल ऐसेट्स के निर्माण और डिजिटल पेशकश को मजबूत करने के लिए फिनो 2.0 पहल के तहत फिनटेक सेक्टर के साथ गठजोड़ पर ध्यान केंद्रित करके कारोबार को आगे बढ़ाएगा।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement