facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

October Bank Holidays List: त्योहारी मौसम में बैंक बंद! जानें कब-कब रहेगी छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Advertisement

October Bank Holidays List: अक्टूबर में त्योहारों की बहार, जानें कब-कहां होंगे बैंक बंद!

Last Updated- September 29, 2025 | 11:32 AM IST
Bank Holiday in April
Representative Image

October Bank Holidays List: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, इसलिए इस दौरान कई दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस महीने महत्त्वपूर्ण त्योहार जैसे महानवमी, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा हैं। इन दिनों बैंक बंद रहेंगे, जिससे नकद लेन-देन करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी हो सकती है।

हालांकि, बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

चेक करें कब और कहां बंद रहेंगे बैंक:

  • 1 अक्टूबर 2025: दशहरा, आयुध पूजा (महानवमी/विजयदशमी) और दुर्गा पूजा के कारण बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद।

  • 2 अक्टूबर 2025: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के कारण पूरे देश में बैंक बंद।

  • 6 अक्टूबर 2025: अगरतला और कोलकाता में लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अक्टूबर 2025: शिमला में 10 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर 2025: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद।

  • 21 अक्टूबर 2025: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश।

  • 22 अक्टूबर 2025: दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद।

  • 23 अक्टूबर 2025: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृ द्वितीया और निंगोल चक्कौबा के कारण बिहार, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।

  • 27 अक्टूबर 2025: छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य पूजा) के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद।

  • 28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य पूजा) के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद।

  • 31 अक्टूबर 2025: अहमदाबाद में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: NSE Holidays 2025: अक्टूबर में 3 दिन बंद रहेंगे बाजार, 2 अक्टूबर को ट्रेडिंग होगी या नहीं? चेक करें डीटेल

साप्ताहिक नियमित छुट्टियां:

  • हर रविवार: 5, 12, 19, 26 अक्टूबर

  • दूसरी और चौथी शनिवार: 11 और 25 अक्टूबर

बैंकों की छुट्टियां शहर और मौके के हिसाब से अलग होती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देखें।

टिप: कैश की कमी से बचने के लिए इन दिनों पहले ही पैसे निकालने का इंतजाम कर लें।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement