facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की जमा व भुगतान सेवा पर RBI ने लगाई रोक

Advertisement

Paytm Paments Bank को 29 फरवरी के बाद ग्राहकों के खातों, प्रीपेड माध्यम, वॉलेट, फास्टैग, नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में किसी तरह के जमा या भुगतान की अनुमति नहीं होगी।

Last Updated- January 31, 2024 | 11:17 PM IST
paytm

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से किसी भी तरह का जमा स्वीकार करने और लेनदेन पर रोक लगा दी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा लगातार नियमों का अनुपालन में चूक करने और पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंता को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने आज यह निर्णय किया।

मार्च 2022 में बैंकिंग नियामक ने पेटीएम पेमेंट्स को नए ग्राहक जोड़ने से मना कर दिया था। उस समय पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को सूचना तकनीकी प्रणाली की जांच के लिए बाहरी ऑडिटर नियुक्त करने के लिए कहा गया था।

आरबीआई ने नए आदेश में कहा है, ‘समग्र प्रणाली की ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों के अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट से पता चला है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लगातार नियमों का अनुपालन करने में विफल रहा है और पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंता का भी पता चला है, जिसे देखते हुए पर्यवेक्षण कार्रवाई की गई है।’

आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद ग्राहकों के खातों, प्रीपेड माध्यम, वॉलेट, फास्टैग, नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में किसी तरह के जमा या भुगतान की अनुमति नहीं होगी। हालांकि ब्याज, कैशबैक या रिफंड बिना किसी रोक के किसी भी समय जमा किया जा सकता है।

इसके साथ ही आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को धन अंतरण, आधार से जुड़ी भुगतान प्रणाली, त्वरित भुगतान सेवा, भारत बिल पेमेंट तथा यूपीआई सुविधा जैसी अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने पर भी रोक लगा दी है। हालांकि ग्राहक अपने खातों में जमा पूरी रा​शि निकाल सकते हैं या उसका उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement