facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PNB हाउसिंग ने MD पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की, जतुल आनंद का नाम चर्चा में

Advertisement

गिरीश कौसगी के इस्तीफे के बाद पीएनबी हाउसिंग ने जतुल आनंद को अंतरिम एमडी नियुक्त किया और नए एमडी के लिए आंतरिक-बाहरी विकल्पों की तलाश शुरू की।

Last Updated- August 05, 2025 | 4:35 PM IST
Punjab National Bank (PNB)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस एमडी और सीईओ के पद के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों उम्मीदवारों पर विचार कर रही है। हाल ही में कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत किए गए जतुल आनंद भी शीर्ष पद के लिए दावेदार हैं।  कंपनी के प्रबंधन ने सोमवार को एनॉलिस्ट कॉल में यह जानकारी दी। 

पिछले सप्ताह मौजूदा एमडी और सीईओ गिरीश कौसगी के इस्तीफे के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। उनका इस्तीफ़ा 28 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

अगर कंपनी अक्टूबर के अंत तक नए एमडी और सीईओ पद पर नियुक्ति करने में सक्षम नहीं होती है, जब कौसगी का इस्तीफा प्रभावी होगा, तो नई नियुक्ति होने तक आनंद अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में काम करेंगे।

सोमवार को कंपनी के शेयर 3.64 प्रतिशत गिरकर बंबई स्टॉक एक्सचेंज में 778.65 रुपये पर बंद हुए।  प्रबंधन ने कहा, ‘एनआरसी (नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति) ने  पात्र उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। हम आंतरिक और बाहरी दोनों अभ्यर्थियों की तलाश हो रही है। अंतरिम अवधि के लिए हमने जतुल आनंद को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। 28 अक्टूबर, 2025 को जब गिरीश को दी गई 90 दिन की नोटिस की अवधि समाप्त होने और नए निदेशक के कार्यभार संभालने के बीच के अंतराल में आनंद अंतरिम कार्यभार संभालेंगे।’

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement