facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB ने 2023-24 के लिए मुनाफे का अनुमान बढ़ाकर 7,000-7,500 करोड़ रुपये किया

Advertisement

PNB का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (FY24Q3) में सालाना आधार पर (YoY) 253 प्रतिशत बढ़ा था।

Last Updated- January 28, 2024 | 4:50 PM IST
PNB Share Price

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने मुनाफे का अनुमान बढ़ाकर 7,000-7,500 करोड़ रुपये कर दिया है। बैंक ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर ऐसा किया है।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने इससे पहले कहा था कि चालू वित्त वर्ष में उसका मुनाफा 6,000 करोड़ रुपये रह सकता है। PNB का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (FY24Q3) में सालाना आधार पर (YoY) 253 प्रतिशत बढ़ा था। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में उसका मुनाफा 5,230 करोड़ रुपये को पार कर गया।

PNB के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अतुल कुमार गोयल ने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने मुनाफे को अनुमान को 6,000 करोड़ रुपये से संशोधित कर 7,000-7,500 करोड़ रुपये कर दिया है।

संशोधित पूर्वानुमान के मुताबिक, चौथी तिमाही का मुनाफा 2,000 करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement