facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q1 Results: Q1 में बैंक को बड़ा झटका, टैक्स बढ़ने से मुनाफा 48% गिरकर ₹1,675 करोड़ पर पहुंचा

Advertisement

यह गिरावट मुख्य रूप से कर में तेज बढ़ोतरी के कारण आई है, जो एक साल पहले के 2,017 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 5,083 करोड़ रुपये हो गया है। 

Last Updated- July 30, 2025 | 10:40 PM IST
Punjab National Bank (PNB)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के शुद्ध मुनाफे में 48 प्रतिशत की कमी आई है।  नई दिल्ली के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का मुनाफा इस दौरान घटकर 1,675 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 3,252 करोड़ रुपये था।

यह गिरावट मुख्य रूप से कर में तेज बढ़ोतरी के कारण आई है, जो एक साल पहले के 2,017 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 5,083 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 15.7 प्रतिशत बढ़कर 37,231 करोड़ रुपये हो गई है और परिचालन लाभ 7,081 करोड़ रुपये बढ़ा है, वहीं बढ़े कर का बहुत ज्यादा असर पड़ा है और शुद्ध मुनाफा कम हुआ है। 

पंजाब नैशनल बैंक के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक अशोक चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘शुद्ध मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह पुरानी कर व्यवस्था से नई कर व्यवस्था में जाना है। नई कर व्यवस्था अपनाने का मुख्य लाभ यह है कि पुरानी और नई कर संरचनाओं के बीच लगभग 10 प्रतिशत का उल्लेखनीय अंतर आ गया है। परिचालन लाभ 7,000 करोड़ रुपये होने के साथ हम उम्मीद कर रहे हैं कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही से करीब 700 करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे हमारा मुनाफा बढ़ेगा। इसलिए यह एकदम सही वक्त था कि हम नई कर व्यवस्था अपना लें।’

सकल गैर निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सालाना आधार पर 120 आधार अंक सुधरकर वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 3.78 प्रतिशत हो गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 4.98 प्रतिशत था।  शुद्ध गैर निष्पादित संपत्ति (एनएनपीए) अनुपात सालाना आधार पर 22 आधार अंक सुधरकर जून 2025 में 0.38 प्रतिशत हो गया है, जो जून 2024 में 0.60 प्रतिशत था। 

पीएनबी ने बेसल-3 मानकों के तहत सीईटी-1 12.95 प्रतिशत के साथ 17.50 प्रतिशत पूंजी पर्याप्तता बरकरार रखी है।  सरकारी बैंक का कासा (चालू खाता बचत खाता) जमा बढ़कर 5,68,638 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है।  वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बैंक में कासा की हिस्सेदारी 36.99 प्रतिशत थी। 

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement