facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q1 Results: जून तिमाही में दोगुना से भी ज्यादा हुआ मुनाफा, इनकम बढ़कर 32,166 करोड़ रुपये पर पहुंची

Advertisement

बैंक की ब्याज आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 28,556 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,145 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 27, 2024 | 5:38 PM IST
PNB stock

PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,255 करोड़ रुपये रहा था।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 32,166 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,579 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 28,556 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,145 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (NPA) जून 2024 तक घटकर सकल अग्रिम का 4.98 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 7.73 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए भी घटकर जून तिमाही के बाद 0.60 प्रतिशत रह गया, बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के बाद 1.98 प्रतिशत था।

परिणामस्वरूप, अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2025 में खराब ऋणों के लिए प्रावधान भारी गिरावट के साथ 792 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की अवधि में 4,374 करोड़ रुपये था।

स्टैंडअलोन आधार पर बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में 3,976 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,342 करोड़ रुपये था।

बैंक के एकीकृत वित्तीय परिणाम में पांच अनुषंगी कंपनियां और 15 सहयोगी कंपनियां शामिल हैं। जून, 2024 के अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) बढ़कर 15.79 प्रतिशत हो गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 15.54 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - July 27, 2024 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement