facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q1 Results: 307 फीसदी बढ़ा पंजाब नैशनल बैंक का मुनाफा, कम हो गया NPA

Advertisement

जून तिमाही में PNB की कुल आय 34.2 फीसदी बढ़कर 28,579.27 करोड़ रुपये हो गई

Last Updated- July 26, 2023 | 2:15 PM IST
PNB Share Price

पंजाब नैशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बुधवार को जून 2023 को समाप्त तिमाही (Q1FY24) में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉपिट में 307 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,255.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। बैंक ने पिछले साल की समान तिमाही में 308.4 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

इस तिमाही में मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही) के 1,158.61 करोड़ रुपये के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 8.3 फीसदी का इजाफा हुआ।

घट गया NPA

जून तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (gross non-performing assets -GNPA) घटकर 7.73 प्रतिशत रह गई, जो पिछली तिमाही में 8.74 प्रतिशत थी। पिछले साल की जून तिमाही में GNPA 11.27 फीसदी था।

जून तिमाही में PNB का शुद्ध एनपीए (net NPA) भी घटकर 1.98 फीसदी रह गया, जो पिछली तिमाही में 2.72 फीसदी था। पिछले साल जून तिमाही में net NPA 4.28 फीसदी था।

टोटल इनकम में हुई भारी बढ़ोतरी

जून तिमाही में बैंक की कुल आय (total income) 34.2 फीसदी बढ़कर 28,579.27 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 21,294.03 करोड़ रुपये थी।

पिछले महीने, बैंक ने कहा था कि उसने बिजनेस ग्रोथ को फंड देने के लिए Basel III compliant Tier-II से 3,090 करोड़ रुपये जुटाए हैं। PNB ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि इन बांडों पर प्रति वर्ष 7.74 प्रतिशत का कूपन रेट होगा।

इससे पहले, उसने राइट्स इश्यू के जरिए अपनी भूटान सहायक कंपनी ड्रुक पीएनबी बैंक लिमिटेड (Druk PNB Bank Ltd ) में 72.82 करोड़ रुपये लगाने की भी घोषणा की थी। PNB ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, ‘ड्रक पीएनबी बैंक लिमिटेड (DPNBL) के इश्यू में भागीदारी के माध्यम से राइट्स इश्यू में निवेश 7 जुलाई, 2023 को किया गया है।’ राइट्स इश्यू के बाद, PNB के पास अब तक सहायक कंपनी का 51 प्रतिशत हिस्सा बरकरार है।

बुधवार दोपहर 1:45 बजे, PNB BSE पर 1.7 फीसदी की तेजी के साथ 61.72 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement