facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q4 Results 2024: तीन गुना बढ़ा बैंक का नेट मुनाफा, एसेट क्वालिटी में भी सुधार; डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

QoQ पंजाब नेशनल बैंक का नेट मुनाफा 35.4 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर तिमाही (Q3FY24) में बैंक का नेट मुनाफा 2,223 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- May 09, 2024 | 3:21 PM IST
PNB Share Price

PNB Q4 Results 2024: भारत के पब्लिक सेक्टर के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज यानी गुरुवार को वित्त वर्ष 24 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि Q4FY24 में उसका नेट मुनाफा सालाना आधार पर (YoY) 159.8 फीसदी बढ़कर 3,010 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि (Q4FY23) में कंपनी का नेट मुनाफा 1,159 करोड़ रुपये रहा था।

एक्सचेंजो को दी गई सूचना के मुताबिक, तिमाही आधार पर (QoQ) बैंक का नेट मुनाफा 35.4 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर तिमाही (Q3FY24) में बैंक का नेट मुनाफा 2,223 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने बताया कि उसकी कोर इनकम और बैड लोन में सुधार देखने को मिला, जिसकी वजह से बैंक के नेट मुनाफे को दम मिला।

टोटल इनकम बढ़ी

बैंक की कुल आय (total income) में 18.7 फीसदी का सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली। Q4FY24 में बैंक की कुल आय 32,361 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 27,269 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की नेट इंट्रेस्ट इनकम (NII) में भी 9.1 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। FY24 की चौथी तिमाही में बैंक की NII 10,363 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 9,499 करोड़ रुपये रही थी।

एसेट क्वालिटी में सुधार

मार्च तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। ग्रॉस एनपीए (GNPA) Q4FY23 के 8.74 फीसदी के मुकाबले Q4FY24 में घटकर 5.73 फीसदी पर आ गया।

इसी तरह बैंक के नेट एनपीए (Net NPA) की भी बेहतर परफॉर्मेंस दिखी। Q4FY23 में 2.72 फीसदी के मुकाबले Q4FY24 में PNB का net NPA घटकर 0.73 फीसदी पर आ गया।

बैड लोन की बात की जाए तो इसमें भी 45.9 फीसदी की कमी देखने को मिली है। Q4FY24 में बैंक के पास बैड लोन 1,958 करोड़ रुपये रहा है, जबकि Q4FY23 में यह 3,625 करोड़ रुपये रहा था।

मार्च तिमाही के दौरान बैंक का CASA (करेंट अकाउंट सेविंग अकाउंट) डिपॉजिट सालाना आधार पर (YoY) 2.7 फीसदी बढ़कर 5,52,499 करोड़ रुपये हो गया।

PNB का डिविडेंड का भी ऐलान

पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि बोर्ड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दे दी है। फाइनल अप्रूवल शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन होगा। अगर शेयरहोल्डर्स की तरफ से मंजूरी मिल जाती है तो बैंक प्रति शेयर के हिसाब से 1.50 रुपये निवेशकों के अकाउंट में क्रेडिट कर देगा।

बढ़ी लोन की रकम

बैंक का हाउसिंग लोन 14.5 फीसदी बढ़कर 93,694 करोड़ रुपये, गाडियों के लिए लिया जाने वाला लोन यानी व्हीकल लोन 25.6 फीसदी बढ़कर 20,692 करोड़ रुपये और पर्सनल लोन 14.4 फीसदी बढ़कर 20,766 करोड़ रुपये हो गया।

FY24 में कैसी रही PNB की परफॉर्मेंस

पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो FY24 में PNB का नेट मुनाफा 228.8 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 24 में बैंक ने 8,245 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया, जबकि FY23 में यह 2,507 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक के NII में 16.2 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। FY23 में PNB का NII 34,492 करोड़ रुपये था, जो FY24 में बढ़कर 40,083 करोड़ रुपये पर आ गया।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement