facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Punjab & Sind Bank की FY25 में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना

Advertisement

उन्होंने कहा कि बैंक इस नेटवर्क को वर्तमान के 1,700 से बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक 4,000 तक करने का प्रयास कर रहा है।

Last Updated- July 07, 2024 | 4:45 PM IST
punjab & sind bank
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने चालू वित्त वर्ष में देशभर में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। इस दौरान बैंक की अपने नेटवर्क में 100 नए एटीएम जोड़ने की भी योजना है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “सौ शाखाओं के जुड़ने से 2024-25 के अंत तक बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 1,665 तक पहुंच जाएगी और एटीएम की संख्या भी 1,135 हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि बैंक शाखा विस्तार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा और उत्तरी क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि बैंक का बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाने का भी विचार है।

उन्होंने कहा कि बैंक की योजना चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने बीसी नेटवर्क को दोगुना करने की है। उन्होंने कहा कि बैंक इस नेटवर्क को वर्तमान के 1,700 से बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक 4,000 तक करने का प्रयास कर रहा है। साहा ने कहा कि बैंक ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अधिक उत्पादों और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने पर काम कर रहा है।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement