facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: कम प्रावधानों के कारण यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 18% बढ़ा

Advertisement

Q4 Results: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  का संचयी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13,797 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- May 11, 2024 | 3:37 PM IST
Union Bank Q3 Result
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36 प्रतिशत बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज के लिए कम प्रावधान के चलते उसका मुनाफा बढ़ा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  का संचयी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13,797 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,512 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,311 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 2,782 करोड़ रुपये था। अग्रिमों में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि से मुख्य शुद्ध ब्याज आय 14.38 प्रतिशत बढ़कर 9,437 करोड़ रुपये हो गई और शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.10 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.97 प्रतिशत था।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए मणिमेखलाई ने संवाददाताओं से कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ऋण वृद्धि 11-13 प्रतिशत और जमा वृद्धि 9-11 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। फंसे हुए कर्ज के लिए कुल प्रावधान सालाना आधार पर 4,041 करोड़ रुपये से घटकर 3,222 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - May 11, 2024 | 3:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement