facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों के डेरिवेटिव खातों की जांच कर रहा आरबीआई

Advertisement

आरबीआई बैंकों से इस बात की पुष्टि करना चाहता है कि क्या हेजिंग प्रभावी तरीके से की गई है और इंडसइंड बैंक का मामला किसी बड़ी समस्या का हिस्सा तो नहीं है।

Last Updated- March 12, 2025 | 11:05 PM IST
Reserve Bank of India

बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कुछ निजी और सरकारी बैंकों के डेरिवेटिव निवेश की जांच कर रहा है। इंडसइंड बैंक के अपने डेरिवेटिव खातों में चूक का खुलासा करने के बाद ऐसा किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि आरबीआई ने लेनदारों को अपनी विदेशी उधारी और जमाओं के अलावा विदेशी मुद्रा की हेजिंग पोजीशन की विस्तृत जानकारी मांगी है।

सोमवार को निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने फॉरेक्स लेनदेन से जुड़ी हेजिंग लागत का कम अनुमान लगाने के चलते नेटवर्थ पर 2.35 फीसदी की चोट पड़ने की खबर दी थी। एक सूत्र ने कहा, आरबीआई बैंकों से इस बात की पुष्टि करना चाहता है कि क्या हेजिंग प्रभावी तरीके से की गई है और इंडसइंड बैंक का मामला किसी बड़ी समस्या का हिस्सा तो नहीं है। इस बारे में जानकारी के लिए आरबीआई को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।

1 अप्रैल 2024 से बैंकों के लिए नए निवेश मानदंड लागू होने से पहले बैंकों की परिसंपत्ति देयता प्रबंधन और ट्रेजरी डेस्क को इंटरनल स्वैप में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी जहां एक नकदी प्रवाह की दूसरे से अदलाबदली की जाती है।

इंडसइंड बैंक के मुख्य कार्याधिकारी सुमंत कठपालिया ने मंगलवार को कहा था कि ऐसे सौदों को समय से पहले समाप्त करने से हुए लाभ को तो शामिल कर लिया गया, लेकिन नुकसान को शामिल नहीं किया गया।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement