facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ी

Advertisement

10-वर्षीय बेंचमार्क यील्ड 6.69% पर पहुंची, MPC ने दरें स्थिर रखीं और RBI ने नए OMO की घोषणा नहीं की

Last Updated- February 06, 2026 | 12:54 PM IST
RBI
Representational Image

सरकारी बॉन्ड यील्ड में शुक्रवार को 4 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने पॉलिसी रेट को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। 10-वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 6.69 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछला बंद स्तर 6.65 प्रतिशत था।

कुछ मार्केट पार्टिसिपेंट्स को उम्मीद थी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आगे और ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) की घोषणा करेगा। हालांकि, कोई नया OMO घोषित नहीं किया गया। लेकिन RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बाजार को भरोसा दिलाया कि केंद्रीय बैंक लिक्विडिटी मैनेजमेंट में सक्रिय रहेगा और बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करेगा, ताकि अर्थव्यवस्था की जरूरतें पूरी हों और मौद्रिक नीति का प्रभाव सही तरीके से पहुंचे।

उन्होंने कहा, “लिक्विडिटी मैनेजमेंट पहले से तैयारी के साथ किया जाएगा, जिसमें सरकारी बैलेंस में अनपेक्षित उतार-चढ़ाव, चलन में मुद्रा में बदलाव, फॉरेक्स हस्तक्षेप आदि के लिए पर्याप्त गुंजाइश रखी जाएगी।”

यह भी पढ़ें: RBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजा

RBI MPC ने न्यूट्रल रखा स्टॉन्स

MPC ने दिसंबर 2025 में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी, इससे पहले लगातार दो बैठकों में दरें स्थिर रखी गई थीं। समिति ने जून 2025 में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती भी की थी। शुक्रवार को समिति ने मौद्रिक नीति का रुख (stance) भी न्यूट्रल पर बरकरार रखा। समिति ने जून में रुख को ‘अकॉमोडेटिव’ से बदलकर ‘न्यूट्रल’ किया था।

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौजूदा विकास की गति आगे भी बनी रहने की संभावना है। इससे बाहरी चुनौतियों के बावजूद निकट अवधि के आर्थिक आउटलुक को लेकर भरोसा दिखता है।

RBI ने FY27 के लिए CPI महंगाई अनुमान को ऊपर की ओर संशोधित किया है। RBI के अनुसार, Q1 में महंगाई 4.0% और Q2 में महंगाई 4.2% रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: RBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

नए बेस ईयर से जारी होंगे डाटा

मल्होत्रा ने कहा कि वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। आगे के फैसले फरवरी 2026 के मध्य से अंत तक आने वाले CPI और GDP डेटा पर आधारित होंगे, जो नए बेस ईयर के साथ जारी किए जाएंगे।

जनवरी 2026 का CPI डाटा 12 फरवरी को जारी होगा, जिसमें 2024 को बेस ईयर माना जाएगा। वहीं, FY2024 से FY2026 का GDP डेटा 27 फरवरी को जारी होगा, जिसमें 2022–23 को बेस ईयर रखा जाएगा। इन संशोधित आंकड़ों से विकास और महंगाई की मौजूदा स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और नया आउटलुक बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - February 6, 2026 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement