facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Meeting : मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, ब्याज दरों में 0.35 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 5:47 PM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

भारतीय रिजर्व बैंक की Monetary Policy Committee (MPC) की बैठक सोमवार को शुरू हुई। अनुमान जताया जा रहा है कि एमपीसी महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में 0.25-0.35 फीसदी तक की और बढ़ोतरी कर सकती है। बीते दिनों मुद्रास्फीति में नरमी और आर्थिक वृद्धि में कमी के संकेत दिखने लगे हैं, जिसके चलते यह उम्मीद है कि इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी सामान्य ही रहेगी।

मुद्रास्फीति जनवरी से ही रिजर्व बैंक के छह फीसदी के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है। आरबीआई ने मई में अचानक रीपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद तीन बार प्रमुख नीतिगत दर रीपो में 0.50-0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस समय रीपो दर 5.9 फीसदी है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी की तीन दिन की बैठक के समापन पर बुधवार (सात दिसंबर) को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को एक शोध रिपोर्ट में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आरबीआई दिसंबर नीति में दरों में कम बढ़ोतरी करेगा। ऐसा लगता है कि रीपो दर में 0.35 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। हमारा मानना है कि 6.25 फीसदी पर रीपो दर स्थिर हो जाएगी।’

यह भी पढ़े: India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

इस शोध रिपोर्ट को एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने लिखा है। कई अन्य विशेषज्ञों ने भी दरों में 0.25-0.35 फीसदी की वृद्धि की संभावना जताई है। घरेलू कारकों के अलावा एमपीसी अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकती है जिसने इस महीने के अंत में दरों में कुछ कम वृद्धि करने के संकेत दिए हैं।

Advertisement
First Published - December 5, 2022 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement