facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI निजी बैंकों के बोर्डों के साथ 18 नवंबर को करेगा बैठक, गवर्नर दास के बताए गए 10 प्रमुख बिंदुओं पर होगी चर्चा

Advertisement

द्रीय बैंक पिछले साल के सम्मेलन में दास द्वारा बताए गए 10 प्रमुख बिंदुओं पर बात करेगा, साथ ही प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और ग्राहकों के संरक्षण के मसले पर भी विचार किया जाएगा

Last Updated- October 23, 2024 | 6:35 AM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के बैंकों के बोर्डों के साथ 18 नवंबर को मुंबई में बैठक बुलाई है। इसके बाद सरकारी बैंकों के साथ एक और बैठक होने की संभावना है।

अगले महीने होने वाली बैठक इस तरह की दूसरी बैठक होगी। इसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, सभी डिप्टी गवर्नर और नियमन विभाग, पर्यवेक्षण विभाग और प्रवर्तन विभाग के कार्यकारी निदेशक हिस्सा लेंगे।

इसके पहले सरकारी बैंकों और निजी बैंक के निदेशकों की कॉन्फ्रेंस 22 मई 2023 को नई दिल्ली और 29 मई, 2023 को मुंबई में आयोजित की गई थी।

इस बैठक का एजेंडा तय नहीं किया गया है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय बैंक पिछले साल के सम्मेलन में दास द्वारा बताए गए 10 प्रमुख बिंदुओं पर बात करेगा, साथ ही प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और ग्राहकों के संरक्षण के मसले पर भी विचार किया जाएगा।

दस पहलुओं में 1. शासन और स्थिरता, 2. बोर्ड में अपेक्षित योग्यता और विशेषज्ञता, 3. उद्देश्यपूर्ण और स्वतंत्र बोर्ड, 4. अध्यक्ष, बोर्ड की समितियों और कॉर्नर रूम ऑक्यूपेंट्स की भूमिका, 5. कॉर्पोरेट संस्कृति और मूल्य प्रणाली, 6. सूचना की गुणवत्ता, 7. वरिष्ठ प्रबंधन की प्रभावी निगरानी, ​​8. बिजनेस मॉडल और आचरण, 9. वित्तीय विवरणों की प्रामाणिकता और पारदर्शिता और 10. एश्योरेंस कार्यों की स्वतंत्रता, जोखिम प्रबंधन, अनुपालन और आंतरिक लेखा परीक्षा शामिल हैं।

पिछले साल हुई बैठक के बाद समापन भाषण में दास ने कहा था कि बैंकिंग व्यवस्था की मजबूती, विश्वास का वातावरण, दीर्घकालीन स्थिरता और बैंकों की व्यावसायिक प्रामाणिकता उनके प्रभावी कॉर्पोरेट प्रशासन पर निर्भर है।

प्रशासन ढांचे को नट और बोल्ट के एक जटिल जाल के रूप में चित्रित किया जा सकता है जो पूंजी, परिसंपत्तियों, जमा और निवेश के वित्तीय स्तंभों को अपने स्थान पर बनाए रखता है और बैंक की संरचना को सही रखता है। मजबूत प्रशासनिक ढांचे वाले बैंकों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना कोई बाधा नहीं होगी क्योंकि वे गवर्नेंस प्रीमियम प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रीमियम बैंकों के शीर्ष नेतृत्त्व की गुणवत्ता पर निर्भर होगा।

पिछले साल की बैठक के पहले इस कदम को वित्त मंत्री की बजट घोषणा की दिशा में पहले कदम के रूप में देखा गया था। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024 के बजट में घोषणा की थी कि बैंकिंग सेक्टर में प्रशासन संबंधी सुधार और निवेशकों के हितों की रक्षा करने की जरूरत है।

सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024 के बजट में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐक्ट 1934, बैंकिंग रेगुलेशन ऐक्ट 1949 और बैंकिंग कंपनीज (एक्विजिशन ऐंड ट्रांसफर ऑफ अंडरटेकिंग्स) ऐक्ट 1970 में संशोधन का भी प्रस्ताव किया था। आगामी बैठक में 11 जून, 2020 को जारी रिजर्व बैंक के ‘भारत में वाणिज्यिक बैंकों में प्रशासन पर चर्चा पत्र’ में उठाए गए मुद्दों पर ‘बेहतर किए जाने’ की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 6:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement