facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जमा राशि निकालने पर नजर, नकदी अनुपात ढांचे की होगी समीक्षा: RBI

Advertisement

Cash Reserve Ratio: आरबीआई ने बैंकों के नकदी जोखिम के बेहतर प्रबंधन के लिए एलसीआर ढांचे में चुनिंदा बदलाव किए हैं।

Last Updated- April 05, 2024 | 11:09 PM IST
Reserve Bank of India, RBI MPC Meet Highlights

डिजिटल बैंकिंग चैनल के जरिये अचानक से बड़े पैमाने पर जमा राशि निकाले जाने के कारण आरबीआई ने बैंकों के नकदी अनुपात ढांचे की समीक्षा करने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक शीघ्र ही इस बारे में लोगों की राय जानने के लिए मसौदा परिपत्र जारी करेगा।

नकदी कवरेज अनुपात (एलसीआर) के तहत आने वाले बैंकों को उच्च गुणवत्ता वाली तरल परिसंपत्तियों (एचक्यूएलए) का स्टॉक कायम रखना होता है, ताकि अगले 30 कैलेंडर दिनों में अपे​क्षित शुद्ध नकदी बहिर्प्रवाह को संभाला जा सके।

वैधानिक नकदी अनुपात के लिए पात्र प्रतिभूतियों में केंद्र और राज्य के बॉन्ड शामिल हैं। इन प्रतिभूतियों को एलसीआर की गणना के लिए एचक्यूएलए के रूप में गिना जाता है। बैंकों को 100 फीसदी एलसीआर बनाए रखना होगा।

आरबीआई ने बैंकों के नकदी जोखिम के बेहतर प्रबंधन के लिए एलसीआर ढांचे में चुनिंदा बदलाव किए हैं।

आरबीआई ने कहा, ‘दबाव की स्थिति में डिजिटल चैनल के जरिये जमाकर्ताओं के त्वरित ढंग से धन निकालने या स्थानांतरण किया गया था। ऐसे उभरते जोखिमों से निपटने के लिए एलसीआर ढांचे में कुछ बदलाव किए जाए।’

कई क्षेत्रों में हाल में ऐसे प्रकरण देखे गए जिसमें जमाकर्ताओं की दबाव के समय डिजिटल बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल करते हुए तेजी से जमा निकाले या हस्तांतरित करने की क्षमता बढ़ी है।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement