facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBL Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 46% उछलकर 294 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Last Updated- October 22, 2023 | 10:08 AM IST
RBL Bank

आरबीएल बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 294 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शनिवार को कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कर्ज आवंटन में 21 प्रतिशत वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन में व्यापक विस्तार होने से उसकी शुद्ध ब्याज आय 26 प्रतिशत बढ़कर 1,475 करोड़ रुपये हो गई।

शुद्ध ब्याज मार्जिन सितंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गया है, जो एक साल पहले 5.02 प्रतिशत था। अन्य आय सितंबर में 21 प्रतिशत बढ़कर सितंबर तिमाही में 704 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 583 करोड़ रुपये थी।

आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा कि बैंक ने सभी हितधारकों को अपने कारोबारी प्रदर्शन की बेहतर तस्वीर देने के लिए आलोच्य तिमाही में पुनर्वर्गीकरण के काम को अंजाम दिया।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 10:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement