facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूको बैंक के खराब लोन में Q2FY25 में NCLT के जरिये सुधार, की गई 414 करोड़ रुपये की वसूली

Advertisement

वसूली गई राशि में 393 करोड़ रुपये 14 समाधान खातों से और 21 करोड़ रुपये दीवाला कार्यवाही के तहत 12 खातों से आये हैं।

Last Updated- October 20, 2024 | 6:54 PM IST
UCO Bank approaches CBI for probing IMPS glitch, says systems safe

यूको बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान NCLT के जरिये 26 खातों से 414 करोड़ रुपये की वसूली की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वसूली गई राशि में 393 करोड़ रुपये 14 समाधान खातों से और 21 करोड़ रुपये दीवाला कार्यवाही के तहत 12 खातों से आये हैं।

एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान समाधान खातों और दीवाला कार्यवाही के तहत खातों से 414 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इस अवधि के दौरान समाधान प्रक्रिया के जरिये वसूली 393 करोड़ रुपये थी।”

उन्होंने कहा कि सरकार समर्थित नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के तहत तिमाही के दौरान वसूली नगण्य रही, जिसमें केवल चार करोड़ रुपये के एक खाते का निपटान किया गया।

अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर, 2024 तक यूको बैंक के पास 238 खाते थे, जिन्हें दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) प्रक्रिया के लिए भेजा गया था। इनके तहत कुल राशि 18,163 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 6:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement