facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक ने की VRRR नीलामी, बढ़ी नकदी

Advertisement

डीलरों के मुताबिक इससे औसत भारित दर गिरकर 6.32 प्रतिशत आ गई। बैंकों ने 50,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि पर 6.48 औसत भारित दर पर 39,670 करोड़ रुपये जमा कराए थे।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:32 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रिवर्स रीपो नीलामी की। दरअसल, रिजर्व बैंक ने सरकारी खर्च से नकदी की स्थिति बेहतर होने के कारण यह कदम उठाया। डीलरों के मुताबिक इससे औसत भारित दर गिरकर 6.32 प्रतिशत आ गई। बैंकों ने 50,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि पर 6.48 औसत भारित दर पर 39,670 करोड़ रुपये जमा कराए थे।

केंद्रीय बैंक के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग प्रणाली में बुधवार को नकदी का अधिशेष 13,377 करोड़ रुपये था जबकि यह मंगलवार को 4,356 करोड़ रुपये था।

बड़े सरकारी बैंक के डीलर ने बताया, ‘सरकारी खर्च के अलावा डॉलर/रुपये के स्वैप के कारण 40,000 करोड़ रुपये प्रणाली में आए थे और इसे आरबीआई ने वापस नहीं लिया था।’आरबीआई का 5 अरब डॉलर का डॉलर-रुपया स्वैप सोमवार को परिपक्व हो गया।

इसके परिपक्व होने पर केंद्रीय बैंक ने इसे वापस लेने के विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया और परिपक्वता को मुहैया करवाया। इसका मकसद विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये की नकदी को मजबूत करना था।

केंद्रीय बैंक ने मार्च 2022 में 5 अरब डॉलर मूल्य की खरीद/बिक्री स्वैप की थी। इस क्रम में डॉलर की बिक्री की गई थी। इस बिक्री के दौरान केंद्रीय बैंक ने स्वैप की अवधि खत्म होने पर इस राशि पर पुन: खरीद को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य परिपक्वता होने पर अग्रिम सौदे का विस्तार करना था और अग्रिम परिसंपत्तियों से जुड़ी प्राप्ति को सुव्यवस्थित करना था।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement