facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बोली

Advertisement

रिजर्व बैंक ने ओएमओ नीलामी के माध्यम से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदी है।

Last Updated- February 20, 2025 | 10:39 PM IST
RBI MPC Meeting

भारतीय रिजर्व बैंक को गुरुवार को ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) खरीद नीलामी में 40,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 1.87 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं।

बाजार से जुड़े हिस्सेदारों ने कहा कि ज्यादा मांग के कारण अनुसूचित बॉन्डों का कट-ऑफ मूल्य, सेकंडरी मार्केट की कीमत से कम निर्धारित किया गया था। एक प्राथमिक डीलरशिप के डीलर ने कहा कि नकदी की कमी को देखते हुए नीलामी में स्वाभाविक रूप से मांग थी। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंक बड़े हिस्सेदार थे।

रिजर्व बैंक ने ओएमओ नीलामी के माध्यम से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदी है। केंद्रीय बैंक ने स्क्रीन आधारित ओएमओ भी आयोजित किया, जिसमें जनवरी में 58,875 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिभूतियां खरीदी गईं। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने सरकारी प्रतिभूति बाजार में भी हस्तक्षेप किया और सेकंडरी मार्केट से 39,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे।

बाजार हिस्सेदारों ने कहा कि ये सभी हस्तक्षेप बैंकिंग व्यवस्था में टिकाऊ नकदी डालने की रिजर्व बैंक की कवायद का हिस्सा हैं।
बॉन्ड बाजार को उम्मीद है कि अतिरिक्त ओएमओ नीलामी होगी, क्योंकि बैंकिंग व्यवस्था में पिछले 9 सप्ताह से लगातार नकदी की कमी है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकिंग व्यवस्था में बुधवार को 1.77 लाख करोड़ रुपये नकदी की शुद्ध कमी थी।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement