facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वित्त वर्ष 2021-23 में तेज रफ्तार से बढ़ा रिटेल लोन: RBI रिपोर्ट

Advertisement

बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कुल कर्ज में खुदरा कर्ज की हिस्सेदारी एक तिहाई है

Last Updated- June 28, 2023 | 10:41 PM IST
RBI launches UDGAM portal

बैंकों का खुदरा ऋण तेजी से बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के अनुसार मार्च 2021 से मार्च 2023 के दौरान बैंकों के कुल ऋण की तुलना में खुदरा ऋण कहीं अधिक तेजी से बढ़ा है। बैंक बीते कई वर्षों से खुदरा ऋण बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।

मार्च 2021 से मार्च 2023 के बीच खुदरा ऋण 24.8 प्रतिशत संयुक्त सालाना वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है। यह इसी अवधि के दौरान सकल कर्ज की 13.8 प्रतिशत CAGR की तुलना में दोगुना है।

बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कुल कर्ज में खुदरा कर्ज की हिस्सेदारी एक तिहाई है।

आगे के आंकड़ों से पता चलता है कि सुरक्षित और असुरक्षित ऋण की हिस्सेदारी में भी इस दौरान बदलाव आया है। बैंकों का असुरक्षित खुदरा ऋण 22.9 प्रतिशत से बढ़कर 25.2 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं सुरक्षित ऋण 77.1 प्रतिशत से घटकर 74.8 प्रतिशत रह गया है।

हालांकि सिस्टम के स्तर पर खुदरा ऋण का GNPA स्तर मार्च 2023 में 1.4 प्रतिशत के निचले स्तर पर था। वहीं विशेष उल्लिखित खातों (SMA) ही हिस्सेदारी तुलनात्मक रूप से उच्च स्तर 7.4 प्रतिशत रही है। हालांकि सबसे अहम यह है कि SMA 1 और SMA 2 खातों, जिनमें चूक की संभावना ज्यादा होती है, में सुधार आया है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement