facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मुंबई के न्यू इंडिया बैंक को मिल सकता है नया जीवन, सारस्वत बैंक करेगा अधिग्रहण; RBI से मांगी मंजूरी

Advertisement

सारस्वत बैंक ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के अधिग्रहण के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी, विलय के बाद जमाकर्ताओं के हितों की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया।

Last Updated- July 01, 2025 | 10:49 PM IST
Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सारस्वत कोऑपरेटिव बैंक ने बीमार चल रहे न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक (न्यू इंडिया) के साथ विलय के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से संपर्क किया है। यह विलय दोनों बैंकों के शेयरधारकों की मंजूरी के मुताबिक होगा। 

फरवरी में रिजर्व बैंक ने मुंबई के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक द्वारा नए ऋण दिए जाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही 13 फरवरी से 6 महीने के लिए बैंक से जमा और निकासी रोक दी गई थी। उसके बाद रिजर्व बैंक ने बोर्ड को निलंबित करके बैंक के प्रबंधन के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी थी। बाद में जमाकर्ताओं को 25,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति दी गई।  न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के कुछ अधिकारियों द्वारा धन के दुरुपयोग किए जाने के आरोपों के बाद रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप किया था। इसके बाद ऋणदाता का नेटवर्थ नेगेटिव हो गया था। 

सारस्वत बैंक के चेयरमैन गौतम ई ठाकुर ने कहा, ‘सहकारी क्षेत्र में हम सबसे बड़े बैंक हैं। इस क्षेत्र के अग्रणी के रूप में हमारा कर्तव्य है कि जहां आवश्यक समझें कदम उठाएं। न्यू इंडिया के लिए जरूरी है कि कोई बड़ा बैंक इसमें रुचि ले। अगले 18 से 24 महीने में बदलाव की उम्मीद है।’

ठाकुर ने कहा कि विलय के बाद सारस्वत बैंक, न्यू इंडिया की सभी संपत्ति व देनदारियां ले लेगा। जमाकर्ताओं के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी। सारस्वत को इसके लिए रिजर्व बैंक से सितंबर में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस विचार पर पिछले 3 महीने से काम चल रहा है। ठाकुर ने कहा कि दोनों बैंकों की कई राज्यों में मौजूदगी है और न्यू इंडिया का मुंबई में ग्राहकों का बड़ा आधार है। 

सारस्वत बैंक की महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित 8 राज्यों में 312 शाखाएं हैं, जिसका 31 मार्च 2025 तक कुल कारोबार 91,815 करोड़ रुपये का था। वहीं न्यू इंडिया का कारोबार 3,560 करोड़ रुपये का है और इसकी मुंबई, थाणे, पालघर, सूरत, पुणे व नवी मुंबई में 27 शाखाएं हैं। 

Advertisement
First Published - July 1, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement