facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने AT1 बॉन्ड पेशकश को मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:58 PM IST
SBI Q4 Results

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने व्यवसायों को मजबूत बनाने के लिए मार्च 2024 तक एडीशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्डों के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से की जा सकेगी पूंजी उगाही

BSE को दी जानकारी में SBI ने कहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ बैंक ने आज हुई अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2024 तक रुपया और/या अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में बेसेल-3 अनुपालन डेट के निर्गम से पूंजी जुटाए जाने को मंजूरी प्रदान की। पूंजी उगाही घरेलू के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से की जा सकेगी। SBI ने कहा है कि यह कोष उगाही भारत सरकार की सहमति के अधीन होगी।

यह भी पढ़े: अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी से बॉन्ड, रुपये में तेजी

बैंक मार्च 2023 से पहले जुटाना चाहेगा पूंजी

SBI के अधिकारियों का कहना है कि बैंक यह पूंजी मार्च 2023 से पहले जुटाना चाहेगा। वह अच्छी दर के लिए बॉन्ड प्रतिफल की राह पर नजर बनाए रखेगा। यह कोष उगाही बाजार की दिलचस्पी के आधार पर चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। बैंक का पूंजी पर्याप्ता अनुपात (CAR) सितंबर 2022 में 13.41 प्रतिशत था, जो नियामकीय शर्त से ऊपर था।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement