facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI, BOI से लेकर PNB तक, बैंकों ने ग्राहकों से कहा- ATM और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू, अफवाहों से बचें

Advertisement

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब सोशल मीडिया पर कुछ ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं में रुकावटों की शिकायतें दर्ज की थी। 

Last Updated- May 09, 2025 | 4:09 PM IST
SBI Jan Nivesh Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: ShutterStock

India Pakistan Conflict: भारत पाकिस्तान तनातनी के बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। बैंक ने अपने बयान में सभी ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके सभी एटीएम, सीडीएम/एडीडब्ल्यूएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू और जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब सोशल मीडिया पर कुछ ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं में रुकावटों की शिकायतें दर्ज की थी।

बैंक ने ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए नजदीकी शाखा से संपर्क करें या टोल-फ्री नंबर 1800 1234, 1800 2100, 1800 11 2211, और 1800 425 3800 पर कॉल करें।

SBI की वेबसाइट के अनुसार, बैंक के पास देशभर में 64,000 से अधिक एटीएम/एडीडब्ल्यूएम हैं, जो भारत में सबसे बड़ा नेटवर्क है। ये मशीनें 24×7 नकद निकासी और कार्डलेस लेनदेन की सुविधाएं देती हैं।

इसके अलावा देश के अन्य सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह के मैसेज शेयर किए। सभी बैंकों ने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने की अपील की। पंजाब नेशनल बैंक ने एक्स पर लिखा, “हमारी सारी डिजिटल सर्विस पूरी तरह से सक्रिय है और काम कर रही है। हम आपको आसान बैंकिंग सेवा देने के लिए तत्पर हैं।”

इंडियन ऑयल ने भी लोगों को किया आश्वस्त

बैंकों के साथ देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने भी शुक्रवार को बयान जारी कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस LPG का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और फ्यूल की पैनिक बाइंग की कोई जरूरत नहीं है।

यह बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो की बाढ़ के बाद आया है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण लोगों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन जमा करने के लिए कतारों में दिखाया गया है। IOC ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इंडियन ऑयल के पास पूरे देश में फ्यूल का पर्याप्त भंडार है और हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं।” “पैनिक बाइंग की कोई जरूरत नहीं है – फ्यूल और एलपीजी हमारे सभी आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध हैं।”

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement