facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Bank को जल्द मिलेगा नया चेयरमैन, उम्मीदवारों का मंगलवार को होगा इंटरव्यू

Advertisement

एसबीआई बैंक (SBI Bank) के वर्तमान चेयरमैन दिनेश खारा 28 अगस्त को 63 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद चेयरमैन के पद से रिटायर हो जाएंगे।

Last Updated- May 20, 2024 | 7:26 PM IST
SBI

पब्लिक सेक्टर के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के निदेशकों का चयन करने वाला एफएसआईबी मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) के चेयरमैन पद के लिए पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा (SBI Chairman Dinesh Khara) की जगह लेने के लिए योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा।

28 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे खारा 

खारा 28 अगस्त को 63 वर्ष की आयु पूरी होने पर चेयरमैन पद से रिटायर हो जाएंगे। स्थापित परंपरा के मुताबिक, एसबीआई के सेवारत प्रबंध निदेशकों (MD) के समूह में से ही चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है।

इन प्रबंध निदेशकों का इंटरव्यू लेने के बाद एफएसआईबी चयनित नाम की सिफारिश करेगा और अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति करेगी। एफएसआईबी की कमान कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा के पास है।

सरकार द्वारा नियुक्त चयन पैनल में वित्तीय सेवा सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव और आरबीआई के एक डिप्टी गवर्नर शामिल हैं।

ब्यूरो में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनिमेष चौहान, आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र भंडारी भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 7:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement