facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! 6 दिन तक बंद रहेंगी बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानिए पूरी वजह

Advertisement

SBI बैंक 23 से 28 मई तक छुट्टियों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बंद रहेगा, हालांकि डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी।

Last Updated- May 22, 2026 | 3:50 PM IST
Bank Holiday 2026
Representative image

SBI Bank Holidays: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से जुड़े ग्राहकों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। अगर आपका खाता SBI में है, तो आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, 23 मई से 28 मई 2026 तक अलग-अलग कारणों से बैंक शाखाओं में कामकाज बाधित रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को केवल ऑनलाइन सेवाओं का ही सहारा लेना होगा।

6 दिन क्यों बंद रहेगा SBI बैंक?

SBI में लगातार 6 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं अलग-अलग कारणों से प्रभावित रहेंगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश, सरकारी छुट्टियां और कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल शामिल हैं।

किस दिन क्या वजह रहेगी बंदी की?

तारीख कारण
23 मई चौथा शनिवार (नियमित बैंक अवकाश)
24 मई रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 मई बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
26 मई बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
27 मई बकरीद (अधिकांश राज्यों में अवकाश)
28 मई बकरीद (कुछ राज्यों में अवकाश, जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन छुट्टी)

कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ सकता है असर

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी संगठन अपनी 16 मांगों को लेकर हड़ताल पर जा सकते हैं। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने इस आंदोलन का ऐलान किया है।

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों में नौकरी की सुरक्षा, बेहतर कामकाजी परिस्थितियां और भर्ती से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं। ऐसे में हड़ताल के दौरान देशभर की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

Also Read | प्रधानमंत्री की WFH अपील के बाद HDFC Bank, IndusInd Bank, Yes Bank की पहल; अपनाया हाइब्रिड वर्क मॉडल

कर्मचारियों की प्रमुख 16 मांगें

हड़ताल से जुड़ी मांगों में कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से खाली पदों पर स्थायी भर्ती, शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था, पेंशन और प्रमोशन नीति में सुधार, आउटसोर्सिंग पर रोक, और कर्मचारियों के हितों से जुड़े अन्य बदलाव शामिल हैं।

साथ ही मेडिकल सुविधाओं में सुधार, HR सिस्टम की समस्याओं का समाधान और काम के दबाव को कम करने जैसी मांगें भी रखी गई हैं।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को राहत दी गई है। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लेनदेन कर सकेंगे। इसके अलावा एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी, जिससे नकदी निकासी में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।

ग्राहकों के लिए सलाह

अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है जैसे चेक जमा करना, केवाईसी अपडेट या लोन से जुड़ी प्रक्रिया, तो उसे समय रहते पूरा कर लेना बेहतर होगा, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement