facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY26 में SBI ने तीसरी बार घटाई FD दरें, कर्ज की आमदनी घटने से बैंक ने उठाया कदम; बचत खाते पर भी पड़ेगा असर

Advertisement

SBI ने अल्पावधि जमा पर ब्याज दरें 15 आधार अंक घटाई हैं और बचत खाते पर ब्याज को 2.5% कर दिया है ताकि मार्जिन दबाव को संतुलित किया जा सके।

Last Updated- July 15, 2025 | 10:16 PM IST
SBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी अवधियों के लिए अल्पकालिक खुदरा घरेलू जमा पर ब्याज दर में 15 आधार अंक कटौती की है। यह 15 जुलाई से लागू होगा।  चालू वित्त वर्ष 20-26 में ब्याज दरों में यह तीसरी कटौती है, जो नकदी की स्थिति में सुधार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नीतिगत दरों में कटौती की की वजह से हुई है। 

खुदरा देनदारी 3 करोड़ रुपये से कम जमा राशि होती है। अल्पावधि जमा की मेच्योरिटी 1 साल तक की होती है। स्टेट बैंक की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 46 से 179 दिन की मेच्योरिटी वाली जमा राशि पर संशोधित ब्याज दर 4.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 5.05 प्रतिशत थी। वहीं 180 से 210 दिन के जमा पर 5.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पहले के 5.80 प्रतिशत से कम है।  211 दिन से एक साल की जमा पर संशोधित ब्याज दर 5.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 6.05 प्रतिशत थी।  बैंक ने 7 से 45 दिन की दर में कोई बदलाव नहीं किया है और यह 3.05 प्रतिशत पर बरकरार है।  वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत से ही बैंकों ने ब्याज मार्जिन पर दबाव को प्रबंधित करने के लिए जमा दरों में कटौती का सहारा लिया है। बैंकों द्वारा दिए गए कर्ज पर घटती आमदनी और फंड की बढ़ती लागत की वजह से जमा पर ब्याज घटाई जा रही है। 

सावधि जमा पर ब्याज दरों में कटौती के अलावा स्टेट बैंक ने जून में बचत खाते पर ब्याज दर में भी 20 आधार अंक की कटौती करके इसे 2.5 प्रतिशत कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में अब तक अल्पावधि जमा पर ब्याज दरों में कुल 60 आधार अंक की कटौती की जा चुकी है। घरेलू कारोबार से स्टेट बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईएम) वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के 3.43 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 3.22 प्रतिशत रह गई है। एनआईएम बैंक को मिले ब्याज और बैंक द्वारा किए गए ब्याज भुगतान का अंतर होता है।

ब्याज से शुद्ध आमदनी (एनआईआई) वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में क्रमिक आधार पर 3.21 प्रतिशत बढ़कर 42,775 करोड़ रुपये हो गई है। 

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement