facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI की नजर जनधन खातों, ट्रस्ट, सोसायटियों पर; कई सेगमेंट के लिए स्पेशल प्रोडक्ट तैयार: MD अश्विनी तिवारी

Advertisement

SBI MS अश्विनी तिवारी ने कहा कि बैंक जमा राशि के स्तर पर जो अल्पावधि चुनौतियों का सामना कर रहे हैं वह एक चक्रीय मुद्दा है। लिहाजा कुछ समय बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

Last Updated- September 05, 2024 | 9:43 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपना जमा आधार बढ़ाने के लिए विभिन्न खंडों पर ध्यान दे रहा है। इनमें जनधन खाते, ट्रस्ट, सोसायटी, अमीर तबके से नीचे व आम खाते धारकों से ऊपर के तबके सहित अन्य कई खंड शामिल हैं।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी के अनुसार बैंक तीन व्यापक खंडों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इनमें से एक वेल्थ बैंकिंग है। इसमें बैंक से ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करता है जो नियमित खातों से ऊपर होते हैं और जिन पर व्य​क्तिगत तौर पर ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है, लेकिन जो निजी बैंकिंग के दायरे में नहीं आते।

तिवारी ने कहा, ‘लिहाजा, यह एक खंड है जिस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने इस श्रेणी के लिए एक वर्टिकल और एक अलग मंच बनाए हैं।’ इसके अलावा बैंक ट्रस्टों, सोसायटियों, संघों और क्लबों पर भी लक्ष्य केंद्रित कर रहा है।

तिवारी ने कहा, ‘हम इन श्रेणियों से संपर्क कर रहे हैं और इनके लिए प्रतिबद्ध उत्पाद तैयार किए हैं। इनमें लेनदेन वाली बैंकिंग, फिनटेक के साथ गठजोड़ और प्रतिबद्ध सेल्स के जरिये पहुंच बढ़ाने के कदम शामिल हैं।’

इसके अलावा बैंक कुछ कम मूल्य वाले खंड पर भी ध्यान केंद्रित कर है और इसमें आमतौर पर जनधन खाता धारक हैं। तिवारी ने बताया, ‘इनमें अत्यधिक राशि जमा है और यह इन खातों में है।’ उन्होंने बताया कि बैंक इन खातों में जमा रा​शि बढ़ाने के लिए अपने बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘क्या हमने उनसे वास्तव में जमा करने के लिए कहा है?’ हमने संभवत नहीं कहा। हम उनसे संपर्क कर सकते हैं और उन्हें छोटे-छोटे विकल्प जैसे बीमा, म्युचुअल फंड मुहैया करवा सकते हैं।’ व्यापक संदेश यह है कि जमा जुटाना अपने से होने वाली घटना नहीं रह गई है। इसकी जगह अब अलग-अलग खंडों तक प्रतिबद्ध उत्पादों और विशेष ध्यान दिए जाने से पहुंच बढ़ानी होगी।

यह सब ऐेसे समय किया जा रहा है जब बैंकों में नकदी जमा बढ़ाने के लिए शोर बढ़ता जा रहा है। इसका कारण यह है कि अब घरेलू बचत अधिक रिटर्न वाले वित्तीय साधनों की ओर जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय ने कई अवसरों पर कर्ज की तुलना में नकदी जमा की धीमी गति पर चिंता जताई है। इससे बैंकों में परिसंपत्ति देनदारी प्रबंधन की समस्याएं आ सकती हैं।

तिवारी ने कहा कि बैंक जमा राशि के स्तर पर जो अल्पावधि चुनौतियों का सामना कर रहे हैं वह एक चक्रीय मुद्दा है। लिहाजा कुछ समय बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि घरेलू बचत का निवेश की ओर जाना एक स्वाभाविक रुख हो सकता है, जो अच्छी बात है, क्योंकि सभी विकसित बाजार अंततः उसी ओर बढ़ते हैं।

येस बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने फिक्की-आईबीए के कार्यक्रम में जमा राशि को बढ़ाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि नए तरीकों के तहत बैंकों को ग्राहकों के जोखिम प्रोफाइल के अनुरूप अलग-अलग दरों पर ब्याज देने की छूट दी जाती है तो जमा राशि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘अभी हमें ग्राहकों के जोखिम के स्तर को नजरंदाज कर खास श्रेणी में एक राशि पर एक समान ब्याज देने की जरूरत होती है। ऐसा नवाचार हो सकता है कि बैंकों को ग्राहकों के जोखिम के प्रोफाइल के अनुरूप अलग-अलग ब्याज दर देने की इजाजत दी जाए।’

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement