facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI फंड्स मैनेजमेंट को HDFC बैंक में 9.99% हिस्सेदारी के लिए RBI की मंजूरी मिली

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 7:58 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) फंड्स मैनेजमेंट को बुधवार को एचडीएफसी बैंक में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई।

एचडीएफसी बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरबीआई ने SBIFML के आवेदन के आधार पर मंजूरी दी है। RBI ने SBIFML को 15 नवंबर, 2023 तक छह महीने के भीतर हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा करने की सलाह दी है। यह भी बताया गया गया है कि SBIFML को यह सुनिश्चित करना होगा कि HDFC बैंक में उनकी कुल हिस्सेदारी हर समय बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों के 10% से कम रहे।

आरबीआई की मंजूरी विभिन्न शर्तों के अधीन है, जिसमें बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 का अनुपालन, आरबीआई के मास्टर निर्देश और बैंकिंग कंपनियों में शेयरों या वोटिंग अधिकारों के अधिग्रहण और होल्डिंग पर दिशानिर्देश (16 जनवरी, 2023 को जारी), विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निर्धारित नियम, अन्य लागू दिशानिर्देश, विनियम और कानून इसमें शामिल हैं।

Also read: विश्लेषकों को बैंक ऑफ बड़ौदा में शानदार तेजी के आसार, फाइनैंशियल रिजल्ट के बाद ब्रोकरों ने दी ये राय

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एचडीएफसी बैंक वर्तमान में एचडीएफसी के साथ विलय के दौर से गुजर रहा है, और जून तिमाही के अंत तक विलय को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement