facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ATM चार्ज में बढ़ोतरी, सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारकों को अब देने होंगे ज्यादा पैसे

Advertisement

SBI ने इंटरचेंज फीस बढ़ने के चलते नॉन-SBI ATM से कैश निकालने और अन्य ट्रांजैक्शन पर शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारकों पर असर पड़ेगा।

Last Updated- January 13, 2026 | 12:18 PM IST
SBI ATM fee hike
Representative Image

SBI ATM fee hike: नए साल की शुरुआत में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल अब पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा हो गया है। SBI ने ATM और ADWM (ऑटोमेटिक डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन से जुड़े शुल्क में बढ़ोतरी की है, जिसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करते हैं।

क्यों बढ़ाया गया ATM चार्ज?

SBI के मुताबिक ATM/ADWM पर लगने वाली इंटरचेंज फीस में इजाफा हुआ है। इसी कारण बैंक को अपने सर्विस चार्ज दोबारा तय करने पड़े हैं। इससे पहले ATM शुल्क में बदलाव 1 फरवरी 2025 को किया गया था। नए नियम 1 दिसंबर 2025 से लागू हो चुके हैं।

अब कितना देना होगा चार्ज?

SBI ने नॉन-SBI ATM पर मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है।

  • सेविंग अकाउंट धारक

    • हर महीने दूसरे बैंक के ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन

    • फ्री लिमिट खत्म होने पर

      • कैश निकालने पर: ₹23 + GST (पहले ₹21)

      • बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर: ₹11 + GST (पहले ₹10)

सैलरी अकाउंट वालों के लिए क्या बदला?

SBI के सैलरी पैकेज सेविंग अकाउंट रखने वालों के लिए नियम सख्त किए गए हैं।

  • अब नॉन-SBI ATM से महीने में 10 फ्री ट्रांजैक्शन

  • इन 10 ट्रांजैक्शन में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों शामिल

  • पहले यह सुविधा अनलिमिटेड थी

किन ग्राहकों को राहत?

  • बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट धारकों पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया गया है।

  • SBI के ATM से एसबीआई डेबिट कार्ड (SBI Debit Card) द्वारा ट्रांजैक्शन करने पर भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

ग्राहकों के लिए सलाह

अगर आप बार-बार दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त खर्च के लिए तैयार रहना होगा। शुल्क से बचने के लिए SBI के अपने ATM या डिजिटल बैंकिंग विकल्पों का अधिक इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement