facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने MCLR में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 10:02 PM IST
SBI Q4 Results

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने धन के सीमांत लागत पर उधारी दर (MCLR) में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है, जो 15 फरवरी से लागू हो गई है। देश के सबसे बड़े कर्जदाता ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा पिछले सप्ताह रीपो रेट में 25 आधार अंक बढ़ोतरी करने के बाद यह फैसला किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई से प्रमुख नीतिगत दर रीपो रेट में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और रीपो रेट अब 6.50 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय बैंक महंगाई के खिलाफ सख्त रुख बनाए रखने और रुख में कोई नरमी न करने का इरादा जताया है।

SBI की वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट MCLR अब 7.95 प्रतिशत, एक माह और 3 माह का MCLR 8.10 प्रतिशत और 6 माह का MCLR 8.40 प्रतिशत है। एक साल का MCLR 8.50 प्रतिशत हो गया है, जबकि 2 साल और 3 साल का MCLR क्रमशः 8.60 और 8.70 प्रतिशत है।

SBI ने घरेलू खुदरा सावधि जमा (FD) पर ब्याज दरों में 5 से 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की है, जो अलग अलग समयावधि के हिसाब से है। एक साल से ज्यादा और 2 साल से कम के लिए 2 करोड़ रुपये तक जमा और 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम जमा पर ब्याज दर क्रमशः 6.80 प्रतिशत और 7 प्रतिशत है। इसी तरह से 3 साल से ज्यादा समय के लिए जमा पर ब्याज दर 6.59 प्रतिशत है, जो पहले 6.25 प्रतिशत थी।

सरकारी बैंक ने भारी जमा (2 करोड़ रुपये और इससे ऊपर) पर ब्याज 25 से 50 आधार अंक बढ़ाया है, जो 15 फरवरी यानी आज से लागू हो गया है। भारी जमा दरें अब 4.75 से 6 प्रतिशत के बीच हैं, जो विभिन्न समयावधि के मुताबिक अलग-अलग होंगी।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement