facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Q1 Results: शुद्ध लाभ जून तिमाही में 17,035 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर

Advertisement

SBI ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपये हो गई है।

Last Updated- August 03, 2024 | 2:49 PM IST
SBI
Representatve Image

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 17,035 करोड़ रुपये का लगभग स्थिर रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 16,884 करोड़ रुपये रहा है।

एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,08,039 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज से आमदनी बढ़कर 1,11,526 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 95,975 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) कुल अग्रिमों में से पहली तिमाही में घटकर 2.21 प्रतिशत रह गईं, जो पिछले साल जून के अंत में 2.76 प्रतिशत थीं। इसी तरह, इसका शुद्ध एनपीए भी जून, 2024 में घटकर 0.57 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.71 प्रतिशत था।

एसबीआई का शुद्ध लाभ जून तिमाही में एकीकृत आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 19,325 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,537 करोड़ रुपये था।

वहीं, इसकी कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 1,52,125 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,32,333 करोड़ रुपये थी।

बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान घरेलू और/या विदेशी निवेशकों को 25,000 करोड़ रुपये तक के बेसल-3 अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बांड और टियर-2 बांड जारी करके रुपये या डॉलर में धन जुटाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी। बैंक ने कहा कि जहां भी आवश्यक होगा, धन जुटाने की प्रक्रिया केंद्र सरकार के अनुमोदन के अधीन होगी।

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement