facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आज एक्शन में रहेगा SBI का शेयर, एसबीआई पेंशन में खरीदेगी एसबीआई कैपिटल की 20 फीसदी हिस्सेदारी

Advertisement

एसबीआई ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हिस्सेदारी के ट्रांसफर के लिए सभी नियामक की मंजूरी अभी लेना बाकी है।

Last Updated- June 28, 2023 | 10:03 AM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एसबीआई पेंशन फंड (SBI Pension Fund) में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Market) की पूरी 20 फीसदी हिस्सेदारी का खरीदेगी। इस बात की जानकारी बैंक ने मंगलवार को दी।

एसबीआई ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हिस्सेदारी के ट्रांसफर के लिए सभी नियामक की मंजूरी अभी लेना बाकी है।

SBI द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, एग्जीक्यूटिव कमेटी ऑफ सेंट्रल बोर्ड (ईसीसीबी) की कार्यकारी समिति ने एसबीआई पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड की पूरी 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है।

बता दें कि SBI Pension Fund देश के 10 सबसे बड़े फंड मैनेजर्स में से सबसे अधिक फंड मैनेज करती है। 31 मई, 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, एसबीआई पेंशन फंड के पास लगभग 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 3,59,040.81 करोड़ रुपये के एसेट्स (AUM) हैं।

वहीं, प्राइवेट सेक्टर में इसके पास 48 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी है।

SBI के शेयर आज रहेंगे फोकस में–

एसबीआई पेंशन फंड में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के फैसले से आज शेयर बाजार में एसबीआई के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। 27 जून को इसके शेयर BSE पर बढ़त के साथ बंद हुए थे। SBI के शेयर प्राइस कल 1.59 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 565.95 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement