facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GeM पोर्टल से खरीद के मामले में SBI ‘सुस्त’, केनरा बैंक सबसे आगे

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 12:05 PM IST
SBI

देश का सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बीते वित्त वर्ष 2022-23 में सरकारी जीईएम पोर्टल से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के मामले में अन्य बैंकों…मसलन केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से काफी पीछे रहा है। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि केनरा बैंक 2022-23 में जीईएम पोर्टल से खरीद के मामले में सबसे आगे रहा है।

बीते वित्त वर्ष में केनरा बैंक ने इस पोर्टल के जरिये 592.82 करोड़ रुपये की खरीद की है। पीएनबी 164.57 करोड़ रुपये की खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक (159.82 करोड़ रुपये), एसबीआई (158.22 करोड़ रुपये), इंडियन बैंक (111.59 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ इंडिया (63.81 करोड़ रुपये) का नंबर आता है।

बीते वित्त वर्ष में बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीईएम पोर्टल के माध्यम से 48.63 करोड़ रुपये की खरीद की। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (37.03 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (10.26 करोड़ रुपये), पंजाब एंड सिंध बैंक (9.98 करोड़ रुपये), यूको बैंक (5.30 करोड़ रुपये) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (4.54 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।

इस बारे में एसबीआई को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए जीईएम पोर्टल नौ अगस्त, 2016 को शुरू किया गया था।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement