facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने जापानी बैंक SMBC को बेची Yes Bank की 13% हिस्सेदारी, ₹8,889 करोड़ में डील पूरी

Advertisement

मार्च 2025 तक एसबीआई के पास यस बैंक में 24% हिस्सेदारी थी। इस सौदे के बाद एसबीआई की हिस्सेदारी घटकर लगभग 10.8% रह जाएगी। 

Last Updated- May 09, 2025 | 5:57 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) में अपनी 13.19% हिस्सेदारी जापान की प्रमुख वित्तीय संस्था सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बेचने की मंजूरी दे दी है। यह सौदा करीब 8,888.97 करोड़ रुपये (लगभग 8,889 करोड़ रुपये) में होगा।

एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति (ECCB) की 9 मई को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह बिक्री 21.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की जाएगी, जिसके तहत कुल 413.44 करोड़ शेयर ट्रांसफर होंगे।

मार्च 2025 तक एसबीआई के पास यस बैंक में 24% हिस्सेदारी थी। इस सौदे के बाद एसबीआई की हिस्सेदारी घटकर लगभग 10.8% रह जाएगी। हालांकि, यह सौदा तब तक पूरा नहीं होगा जब तक कि सभी आवश्यक नियामकीय (regulatory) और वैधानिक (statutory) अनुमतियाँ SMBC को प्राप्त नहीं हो जातीं। बैंक ने कहा कि यह लेन-देन संपन्नता की तारीख से 12 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

इस कदम को भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एक बड़ा रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है, जो यस बैंक में एसबीआई की भूमिका और निवेश रणनीति में बदलाव को दर्शाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement