facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लघु वित्त बैंकों का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 76% गिरा, छोटे ऋणों और MSME दबाव से मुश्किलें

Advertisement

लघु वित्त बैंकों का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 76 प्रतिशत गिरा क्योंकि एमएसएमई ऋण दबाव और शुद्ध ब्याज आय में कमी ने उनके वित्तीय प्रदर्शन को कमजोर कर दिया।

Last Updated- August 24, 2025 | 9:54 PM IST
Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) का मुनाफा ज्यादातर छोटे ऋणों और एमएसएमई पर बढ़ते दबाव के कारण जून 2025 को समाप्त हुई पहली तिमाही (वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही) में प्रभावित हुआ। उनका शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 76.2 प्रतिशत गिरकर 309 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध लाभ में तेजी से गिरावट का प्रमुख कारण फंसे हुए ऋण की लागत में तेजी से वृद्धि और शुद्ध ब्याज आय में गिरावट है। एसएफबी ने बीते वर्ष वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 1,300 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।  

बीएस रिसर्च ब्यूरो ने आठ सूचीबद्ध एसएफबी के आंकड़ों का संकलन किया। एसएफबी का शुद्ध लाभ मार्च 2025 को समाप्त हुई तिमाही (वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में) की तुलना में 46.1 प्रतिशत गिरकर 573 करोड़ रुपये हो गया था। इनका संचालन लाभ सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत गिरकर 2,662 करोड़ रुपये और यह पिछली तिमाही वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही से 0.4 प्रतिशत गिरकर 2,674 करोड़ रुपये हो गया था।

ऋण लागत में प्रमुख तौर पर शामिल उपबंध और आकस्मिकताएं तेजी से बढ़कर (सालाना आधार पर 83.9 प्रतिशत) 2,282 करोड़ रुपये और मार्च 2025 को समाप्त हुई तिमाही की तुलना में 15.3 प्रतिशत बढ़कर 1,980 करोड़ रुपये हो गया। छोटे ऋण दाताओं की आमदनी का प्रमुख जरिया शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 7.0 प्रतिशत गिरकर 5,418 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि विश्लेषण के मुताबिक पिछली वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही की तुलना में इस तिमाही में एनआईआई 2.9 प्रतिशत गिरकर 5,578 करोड़ रुपये हो गई।

बैंकों के विशेषतौर पर खुदरा खंड में बाहरी बेंचमार्क से जुड़े ऋणों की नीतिगत ब्याज दरें ग्राहकों पर डालने से एनआईआई पर दबाव पड़ा था जबकि बैंकों ने जमा राशि का मूल्य फिर से तय किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी से जून 2025 के दौरान नीतिगत ब्याज दर में 100 आधार अंक की कटौती कर दी है। 

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement