facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 में Credit Card से 27 फीसदी बढ़ा खर्च, HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा हुआ लेनदेन

Advertisement

मार्च 2024 में बैंकों से जारी क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या बढ़ी है। सिस्टम में मार्च तक जारी कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या 1,010 लाख पर पहुंच गई।

Last Updated- April 24, 2024 | 11:40 PM IST
Credit Card

वित्त वर्ष 2023-24 में क्रेडिट कार्ड से खर्च सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 18.26 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले करीब 14 लाख करोड़ रुपये था। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों में दी गई।

मार्च 2024 में क्रेडिट कार्ड से खर्च 10.07 फीसदी बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये हो गया। मार्च में त्योहारी मौसम व वित्त वर्ष की समाप्ति के कारण क्रेडिट कार्ड से अधिक खर्च किया गया। फरवरी 2024 में क्रेडिट कार्ड से खर्च 1.49 लाख करोड़ रुपये था।

केयर एज रेटिंग्स के सहायक निदेशक सौरभ भालेराव के अनुसार, ‘त्योहारी मौसम और वित्त वर्ष का आखिरी महीना होने के कारण मार्च में क्रमिक आधार पर लेनदेन अधिक किया गया। क्रेडिट कार्ड से खर्च निरंतर बढ़ता रहेगा जबकि व्यापक आधार व नियामकीय जांच के कारण यह खर्च सुस्त पड़ने की उम्मीद है।’

मार्च 2024 में क्रेडिट कार्ड से कुल 1.64 लाख करोड़ रुपये का खर्च हुआ। इस अवधि के दौरान पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) से लेनदेन मार्च 2024 में बढ़कर 60,378 करोड़ रुपये हो गया जबकि फरवरी में इस मद में लेनदेन 54,431.48 करोड़ रुपये था। हालांकि ई-कॉमर्स से भुगतान फरवरी के 0.95 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च में 1.05 लाख करोड़ रुपये हो गया।

कार्ड के दिग्गजों में एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेनदेन मार्च में 8.57 फीसदी बढ़कर 43,471.29 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह फरवरी में 40288.51 करोड़ रुपये था। इस अवधि मे एक्सिस बैंक से लेनदेन 17528.97 करोड़ रुपये से 8.05 फीसदी बढ़कर 18,941.31 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से खर्च फरवरी के 26,843.03 करोड़ रुपये से 14.49 फीसदी बढ़कर मार्च में 30,733.11 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में एसबीआई कार्ड से लेनदेन 7.32 फीसदी बढ़कर 24,949.17 करोड़ रुपये हो गया।

मार्च 2024 में बैंकों से जारी क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या बढ़ी है। सिस्टम में मार्च तक जारी कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या 1,010 लाख पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement