facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank से कर्ज लेना हुआ महंगा! एमसीएलआर में इजाफा, जानें लेटेस्ट रेट्स

Advertisement

बैंक ने अपने चुनिंदा अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा किया है। निजी बैंक ने इसे 5 आधार अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है।

Last Updated- November 07, 2024 | 4:59 PM IST
HDFC Bank share price

hdfc bank mclr rate: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक से लोन लेना अब महंगा हो गया है। बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है।

बता दें कि बैंक ने अपने चुनिंदा अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा किया है। निजी बैंक ने इसे 5 आधार अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है।

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, एक साल की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर दर को 9.45 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इसी के आधार पर ज्यादातर कंज्यूमर कर्ज मसलन वाहन और पर्सनल लोन की दरें तय की जाती हैं।

हालांकि, एक दिन के लिए एमसीएलआर 9.10 प्रतिशत से बढ़कर 9.15 प्रतिशत हो गई है, जबकि एक महीने की दर 0.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब 9.20 प्रतिशत हो गई है। अन्य मेच्योरिटी अवधि वाले कर्ज के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, नई दरें सात नवंबर, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।

आपको बता दें यह दर वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से लगातार दसवीं बार अपनी पॉलिसी रेट रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के निर्णय के बाद की गई है।

एमसीएलआर क्या है ?

बता दें कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स न्यूनतम ब्याज दर होती है। किसी भी बैंक को इस दर से नीचे लोन देने की अनुमति नहीं है। एक तरह से यह बैंक की लोन देने की न्यूनतम ब्याज दर है।

आरबीआई (RBI) ने लोन के लिए ब्याज दरें तय करने को लेकर 1 अप्रैल 2016 को एमसीएलआर (MCLR) लागू की था। एमसीएलआर में कटौती या इजाफे का सीधा असर लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ता है। इसमें बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों को अपने लोन पर पहले से ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ती है।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement