facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थमेगा बैंकों की तेज वृद्धि और मुनाफे का दौर! ब्रोकिंग फर्म Goldman Sachs ने जारी की रिपोर्ट

Advertisement

Banking Shares: गोल्डमैन सैक्स ने जारी अपनी रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और ICICI Bank को डाउनग्रेड भी कर दिया।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:59 PM IST
Goldman Sachs- गोल्डमैन सैक्स

भारतीय बैंक लंबे समय तक तेज वृद्धि करते रहे और उन्होंने तगड़ा मुनाफा भी कमाया मगर यह दौर अब थमने वाला है। ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने आज कहा कि कई तरह की चुनौतियों के कारण बैंकों के लिए यह गोल्डीलॉक्स (जहां सभी कुछ एकदम सटीक होता है) युग निकट भविष्य में खत्म होने वाला है।

गोल्डमैन सैक्स ने आज जारी अपनी रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को डाउनग्रेड भी कर दिया। अभी तक वह दोनों को ‘खरीदने’ की सिफारिश कर रही थी मगर अब उन्हें ‘तटस्थ’ की श्रेणी में डाल दिया है।

रिपोर्ट में बजाज फाइनैंस को तटस्थ की श्रेणी से हटाकर बेचने की सलाह भी दी गई है। मगर अक्टूबर-दिसंबर के वित्तीय नतीजे जारी करने के बाद पिछले महीने से ही बिकवाली झेल रहे एचडीएफसी बैंक के शेयर को गोल्डमैन सैक्स ने 33 फीसदी ऊपर उठाते हुए खरीदने की सलाह दी है। 16 जनवरी को 17.5 फीसदी तक लुढ़का यह शेयर अब 2.7 फीसदी चढ़ चुका है।

ब्रोकिंग फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि 2019-20 से ही संपत्तियों पर रिटर्न में अच्छी खासी वृद्धि देख रहे भारतीय बैंकों के लिए यह रफ्तार अब धीमी हो जाएगी क्योंकि मार्जिन में कमी और ऋण-जमा अनुपात ज्यादा हो जाने जैसी कई चुनौतियां सामने आ गई हैं। इन सभी का ऋण वृद्धि पर असर होगा।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘…बैंकिंग क्षेत्र को अपनी बैलेंस शीट दुरुस्त करनी होगी और क्षमता निर्माण भी करना होगा। इस कारण आय पर लागत का स्तर ज्यादा ही रहेगा।’

रिपोर्ट में कहा गया कि प्रणाली में ही रकम जुटाने की दिक्कतों के कारण रकम की लागत बढ़ती जाना और ग्राहकों के पास कर्ज बहुत होने की चिंता गहराना प्रमुख चुनौतियां हैं। इनके कारण खास तौर पर गिरवी के बगैर दिए जा रहे कर्ज में संपत्ति की गुणवत्ता के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है, जिसके कारण कर्ज महंगा होगा।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement