facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ये बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे हाई रिटर्न, मिल रहा 9 फीसदी से भी ज्यादा ब्याज

Advertisement

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों के लिए FD पर 4 से लेकर 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है।

Last Updated- February 26, 2024 | 3:18 PM IST
FD Rates
Representative Image

पैसों के निवेश की बात हो कई बार लोग बाजार जोखिमों के चलते किसी निवेश से बचते हैं। ऐसे में लोगो की पहली पसंद माना जाता है फिक्स्ड डिपॉसिट, जहां पर मूल धन की गारंटी के साथ आपके पैसे पर हाई रिटर्न के भी अच्छे चांस होते हैं।

अलग-अलग बैंक अपने FD स्कीम पर अलग-अलग ब्याज दर देते हैं। हालांकि रिजर्व बैंक के द्वारा पिछले कुछ समय मे लगातार की गई तेज बढ़त के कारण एफडी के रिटर्न भी आकर्षक हो गए हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है सीनियर सिटीजन को क्योंकि बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य दर पर अतिरिक्त ब्याज ऑफर करते हैं।

कई बैंक मौजूदा समय में ग्राहकों को 9 फीसदी से ऊपर का भी ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ऑप्शन के बारे में जहां पर आपको 9 फीसदी से भी अधिक का ब्याज मिल सकता है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

ये स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों के लिए एफडी पर 4 से लेकर 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। अलग-अलग अवधि की एफडी पर ब्याज दर अलग-अलग है। सबसे ज्यादा ब्याज की बात करें तो ये बैंक 444 दिन की एफडी पर है 9 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को इन दरों पर आधा फीसदी का और ब्याज मिल रहा है। यानि कि सीनियर सिटीजन को अधिकतम 9.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: FD interest rates: 7 ऐसे बैंक जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर देते हैं सबसे ज्यादा ब्याज, जानिये सभी की लेटेस्ट डिटेल

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

ये बैंक भी अपने ग्राहकों को 9 फीसदी या उससे ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ऑफर आम ग्राहकों और सीनियर सिटिजन दोनों के लिए ही है। इस बैंक में 1001 दिन की अवधि की एफडी पर आम नागरिकों को 9 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 9.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक सीनियर सिटीजन को 501 दिन के लिए 9.25 फीसदी और 701 दिन के लिए 9.45 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

फिन केयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो यहां पर भी अधिकतम 9.21 फीसदी की ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है। ये ब्याज सिर्फ सीनियर सिटीजन के लिए ऑफर किया जा रहा है। वहीं अगर कोई 750 दिन की एफडी लेता है तो इस अवधि पर 9.21 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं इसी अवधि पर आम नागरिकों को अधिकतम 8.89 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या है RBI का नया प्लेटफॉर्म PTPFC? किसे और कैसे मिलेगा फायदा

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक में भी सीनियर सिटीजन को 3.5 फीसदी से 9 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 365 दिन की अवधि की एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं आम नागरिकों को अधिकतम 8.5 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की गई है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement