facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यह बैंक FD पर दे रहा 9.11% का ब्याज, केवल 5000 के डिपॉजिट पर ले सकेंगे लाभ

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 8:38 PM IST
Nifty Bank created a stir on the strength of HDFC Bank, Bandhan Bank, banking shares reached the top as soon as the report came HDFC Bank, Bandhan Bank के दम पर Nifty Bank ने मचाया धमाल, रिपोर्ट आते ही बैंकिंग शेयर पहुंचे टॉप पर

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (FSFB) ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के लिए अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने आज एक बयान में कहा कि फिनकेयर FD कस्टमर अपनी सेविंग पर 8.51% तक का ब्याज कमा सकते हैं, और वरिष्ठ नागरिक 9.11% तक कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए कम से कम जमा पूंजी 5000 रुपये होनी चाहिए। संशोधित दरें 25 मई, 2023 से लागू होंगी।

फिनकेयर स्मॉल के एमडी और सीईओ राजीव यादव ने कहा, ‘बैंक ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग समाधान प्रदान करने में विश्वास रखता है, और वर्तमान एफडी दरें इस बात का सबूत हैं। चाहे आपके पास शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल गोल हों, 7 दिनों से लेकर 10 सालों तक की अलग-अलग अवधि आप अपनी जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं।’

फिनकेयर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1000 दिनों की एफडी पर 9.11 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। यह इस बैंक द्वारा विभिन्न अवधियों में दी जाने वाली सबसे ज्यादा ब्याज दर है। आम नागरिकों के लिए 1000 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 8.51% है।

Also read: भारतीय बैंकों के मुनाफे में मजबूत सुधार के आसार: S&P

बैंक ने अपने बयान में कहा कि फिनकेयर बैंक में एफडी खाता खोलने के लिए ग्राहक बैंक की शाखा में जा सकते हैं या इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप पर लॉग इन कर सकते हैं। फिनकेयर बैंक द्वारा एफडी दर में वृद्धि की घोषणा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा 9.6% ब्याज की घोषणा के कुछ दिनों बाद की गई है, जबकि यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम 9.5% की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement